कोरबा : सजग कोरबा–सतर्क कोरबा अभियान के तहत बाँकीमोंगरा पुलिस की बड़ी कार्रवाई। डकैती के तीन मामलो का खुलासा।
Vivek Sahu
Mon, Aug 17, 2026
सजग कोरबा–सतर्क कोरबा अभियान के तहत बाँकीमोंगरा पुलिस की बड़ी कार्रवाई।
डकैती के तीन मामलो का खुलासा।
चार आरोपियों सहित एक विधि से संघर्षरत बालक पकड़े गये।
डकैती में प्रयुक्त मोटरसाइकिल बरामद।
घटना का संक्षिप्त विवरण:
कोरबा (दैनिक न्यूज उड़ान) थाना बाँकीमोंगरा क्षेत्र के बलगी सबस्टेशन, सूराकछार खदान, दीपका खदान में विगत दिनों डकैती की घटना हुई थी जिस पर थाना बाँकीमोंगरा में अपराध क्रमांक 148/2026, 131/2026 थाना दीपका के अपराध क्रमांक 01/2026 धारा- 310(2),331(4),331(6), 296,115(2),351(3), 221,324(6),111BNS अपराध पंजीबद्ध kar विवेचना में लिया गया।
मुख्य आरोपी:
01-राजपाल चौहान पिता पीताम्बर चौहान उम्र 22साल पता जामनीमूड़ा थाना पाली
02- फिरोज मेमन पिता हुसैन मेमन उम्र 27 साल पता भिलाईबाजार थाना हरदीबाजार
03- निकेश कुमार कश्यप पिता मनोज कुमार 21 साल पता शुक्लाखर थाना बाँकीमोंगरा
04-होरीलाल केवट पिता बसंत कुमार 24 साल पता शान्तिनगर थाना कुसमुण्डा
05 एक विधि से संघर्षरत बालकों को भी पकड़ा गया है।
बरामदगी :
आरोपियों के कब्जे से डकैती में प्रयुक्त मोटरसाइकिल जप्त की गयी है। मुख्य आरोपी को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया तथा विधि से संघर्षरत बालकों के संबंध में नियमानुसार वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।
पुलिस की भूमिका
मुखबिर तंत्र की मदद से बाँकीमोंगरा पुलिस ने मामले का खुलासा किया।
प्रकरण कुछ आरोपी फरार है जिन्हे जल्द ही पकड़ लिया जायेगा।
कोरबा पुलिस द्वारा “ सजग कोरबा–सतर्क कोरबा ” अभियान के तहत चोरी एवं संपत्ति संबंधी अपराधों के विरुद्ध लगातार प्रभावी कार्रवाई जारी है।
Tags :
विज्ञापन
विज्ञापन
जरूरी खबरें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन