Tuesday 22nd of September 2026

ब्रेकिंग

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी की भक्ति और नुआखाई की संस्कृति में दिखी सामाजिक एकता।

एसईसीएल मुख्यालय बिलासपुर में डायरेक्टेड, विधायक प्रेमचंद पटेल व भूविस्थापितों के बीच सार्थक चर्चा हुई।

ऑपरेशन आघात : नशे के खिलाफ रायगढ़ पुलिस की ताबड़तोड़ कार्रवाई, करीब एक किलो गांजा और 58.32 लीटर अवैध शराब जब्त

कोरबा ब्रेकिंग: सिंघाली के जंगल में जुए के फड़ पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 11 जुआरी गिरफ्तार, 11.56 लाख की संपत्ति जब्त।

गणेश विसर्जन में पुलिस की सख्ती: नियम तोड़ने वाले डीजे एवं पिकअप वाहन जप्त।

कोरबा : अज्ञात उपद्रवियों ने आधी रात में 3 वाहनों को कर दिया आग के हवाले।

कोरबा( न्यूज उड़ान )जिले के उरगा थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत तिलकेजा में पिछली रात अज्ञात उपद्रवियों के तांडव ने पूरे गांव में दहशत फैला दी।

आधी रात लगभग 2 बजे अराजक तत्वों ने एक इको वाहन और दो मोटरसाइकिलों पर पेट्रोल डालकर स्वाहा कर दिया।

कुछ ही देर में तीनों वाहन लपटों में घिर गए और जलकर राख हो गए।

वाहन मालिक को लाखों का नुकसान हुआ है पुलिस इस मामले में संभावित कारणों की जांच कर रही है।

आधी रात को जब यह घटना हुई , ग्रामीण गहरी नींद में थे अचानक उठी लपटों की तपिश और धुएं ने सभी को जगा दिया।

आनन-फानन में ग्रामीण मौके पर पहुंचे और पानी डालकर आग बुझाने की कोशिश की, मगर तब तक वाहन पूरी तरह खाक हो चुके थे।

घटनास्थल पर अफरा-तफरी का माहौल रहा।

पीड़ित वाहन स्वामी नरेंद्र उरांव (हरवंश) ने बताया कि इस आगजनी से उनका लाखों रुपये का नुकसान हुआ है।

उन्होंने संदेह जताया कि यह वारदात किसी साजिश के तहत गांव में दहशत फैलाने के लिए की गई है।

पीड़ित परिवार सदमे में है और अब गांववासी भी अपनी सुरक्षा को लेकर चिंतित हैं।

घटना की जानकारी मिलते ही ग्रामीणों ने तुरंत पुलिस को खबर दी।

उरगा थाना पुलिस ने मामले को गंभीरता से लिया है और जांच शुरू कर दी है।

फिलहाल आरोपियों का कोई सुराग नहीं मिल पाया है, लेकिन इस तरह की घटना से गांव में आक्रोश और असुरक्षा की भावना बढ़ गई है।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन