कोरबा : सतर्क कोरबा" अभियान के तहत शराब पीकर वाहन चलाने वालों पर लगातार सख्त कार्यवाही।
Vivek Sahu
Tue, Jul 7, 2026
"सजग कोरबा, सतर्क कोरबा" अभियान के तहत शराब पीकर वाहन चलाने वालों पर लगातार सख्त कार्यवाही।
जिलेभर में विशेष अभियान के दौरान 20 वाहन चालकों के विरुद्ध मोटर व्हीकल एक्ट की धारा 185 के तहत कार्यवाही।
08 चार पहिया एवं 12 दो पहिया वाहन चालक नशे की हालत में वाहन चलाते पाए गए।
01 जनवरी 2026 से अब तक शराब पीकर वाहन चलाने वाले कुल 1143 वाहन चालकों के विरुद्ध मोटर व्हीकल एक्ट के तहत कार्यवाही।
सड़क दुर्घटनाओं की रोकथाम एवं जनसुरक्षा के उद्देश्य से अभियान लगातार जारी।

कोरबा ( न्यूज उड़ान )पुलिस अधीक्षक कोरबा के निर्देशन में संचालित "सजग कोरबा, सतर्क कोरबा" अभियान के अंतर्गत जिले के समस्त थाना एवं यातायात इकाइयों द्वारा शराब पीकर वाहन चलाने वाले वाहन चालकों के विरुद्ध विशेष जांच अभियान निरंतर चलाया जा रहा है।
अभियान के दौरान जिले के विभिन्न प्रमुख मार्गों एवं संवेदनशील स्थानों पर चेकिंग प्वाइंट स्थापित कर ब्रेथ एनालाइजर के माध्यम से वाहन चालकों की सघन जांच की गई।
विशेष जांच के दौरान कुल 20 वाहन चालक शराब के नशे में वाहन चलाते पाए गए, जिनके विरुद्ध मोटर व्हीकल एक्ट की धारा 185 के अंतर्गत वैधानिक कार्यवाही की गई।
इनमें 08 चार पहिया एवं 12 दो पहिया वाहन चालक शामिल हैं। सभी प्रकरणों में नियमानुसार आगे की वैधानिक एवं न्यायालयीन प्रक्रिया की जा रही है।

कोरबा पुलिस द्वारा 01 जनवरी 2026 से आज दिनांक तक शराब पीकर वाहन चलाने वाले कुल 1143 वाहन चालकों के विरुद्ध मोटर व्हीकल एक्ट के तहत प्रभावी कार्यवाही की जा चुकी है।
यह अभियान सड़क सुरक्षा एवं यातायात अनुशासन को सुदृढ़ करने की दिशा में लगातार जारी है।
सड़क दुर्घटनाओं के विश्लेषण से यह स्पष्ट होता है कि शराब पीकर वाहन चलाना दुर्घटनाओं के प्रमुख कारणों में से एक है। नशे की अवस्था में चालक की निर्णय क्षमता, सतर्कता एवं प्रतिक्रिया समय प्रभावित हो जाता है, जिससे वाहन पर नियंत्रण खोने तथा गंभीर दुर्घटना होने की संभावना कई गुना बढ़ जाती है।
ऐसी दुर्घटनाओं में चालक के साथ-साथ अन्य निर्दोष नागरिकों का जीवन भी खतरे में पड़ जाता है।

कोरबा पुलिस की आम नागरिकों से अपील –
• शराब या किसी भी प्रकार का नशीला पदार्थ सेवन करने के बाद किसी भी स्थिति में वाहन का संचालन न करें।
• यदि किसी समारोह या कार्यक्रम में शराब का सेवन किया है, तो स्वयं वाहन चलाने के बजाय चालक, टैक्सी या अन्य सुरक्षित परिवहन का उपयोग करें।
• अपने परिवार, मित्रों एवं परिचितों को भी नशे की हालत में वाहन चलाने से रोकें तथा सुरक्षित यात्रा के लिए प्रेरित करें।
• सभी यातायात नियमों का पालन करें तथा सीट बेल्ट एवं हेलमेट का अनिवार्य रूप से उपयोग करें।

• सड़क पर किसी भी प्रकार की लापरवाही या नशे की हालत में वाहन चलाते हुए व्यक्ति की जानकारी तत्काल पुलिस को दें, ताकि समय रहते आवश्यक कार्यवाही की जा सके।
कोरबा पुलिस सड़क सुरक्षा, यातायात अनुशासन एवं दुर्घटनाओं की रोकथाम के उद्देश्य से इस प्रकार की विशेष कार्यवाही भविष्य में भी लगातार जारी रखेगी। आमजन से सहयोग एवं जिम्मेदार नागरिक की भूमिका निभाने की अपेक्षा की जाती है।
"सजग कोरबा, सतर्क कोरबा"
Tags :
विज्ञापन
विज्ञापन
जरूरी खबरें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन