Tuesday 22nd of September 2026

ब्रेकिंग

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी की भक्ति और नुआखाई की संस्कृति में दिखी सामाजिक एकता।

एसईसीएल मुख्यालय बिलासपुर में डायरेक्टेड, विधायक प्रेमचंद पटेल व भूविस्थापितों के बीच सार्थक चर्चा हुई।

ऑपरेशन आघात : नशे के खिलाफ रायगढ़ पुलिस की ताबड़तोड़ कार्रवाई, करीब एक किलो गांजा और 58.32 लीटर अवैध शराब जब्त

कोरबा ब्रेकिंग: सिंघाली के जंगल में जुए के फड़ पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 11 जुआरी गिरफ्तार, 11.56 लाख की संपत्ति जब्त।

गणेश विसर्जन में पुलिस की सख्ती: नियम तोड़ने वाले डीजे एवं पिकअप वाहन जप्त।

जांजगीर-चांपा : हल्क फिटनेस क्लब के दो खिलाड़ियों ने राष्ट्रीय स्तर पर जीते स्वर्ण पदक, जिले का नाम किया रोशन।

जांजगीर-चांपा( न्यूज उड़ान) राजस्थान में आयोजित स्पोर्ट्स डेवलपमेंट एंड प्रमोशन फेडरेशन ऑफ इंडिया (SDPF) की 10वीं राष्ट्रीय खेल प्रतियोगिता में जांजगीर-चांपा के हल्क फिटनेस क्लब के दो प्रतिभाशाली खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए स्वर्ण पदक जीतकर जिले एवं छत्तीसगढ़ का नाम पूरे देश में गौरवान्वित किया।

यह राष्ट्रीय प्रतियोगिता देशभर के युवा खिलाड़ियों के लिए आयोजित की गई थी, जिसमें कबड्डी, फुटबॉल, वॉलीबॉल, बास्केटबॉल, क्रिकेट, बैडमिंटन, स्केटिंग, एथलेटिक्स एवं पावरलिफ्टिंग सहित विभिन्न खेलों में खिलाड़ियों ने भाग लिया।

पावरलिफ्टिंग प्रतियोगिता में हल्क फिटनेस क्लब के खिलाड़ी अयान ताम्रकार एवं अनमोल गोस्वामी ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए अपने-अपने वर्ग में स्वर्ण पदक हासिल किया। खिलाड़ियों की इस उपलब्धि से जिले में हर्ष का माहौल है।

इस सफलता का श्रेय खिलाड़ियों ने हल्क फिटनेस क्लब के कोच कैलाश वर्मा एवं किशन वर्मा के मार्गदर्शन को दिया। उनके नेतृत्व में क्लब के सदस्य पावरलिफ्टिंग, वेटलिफ्टिंग, आर्म रेसलिंग, बॉडीबिल्डिंग, फिटनेस मॉडलिंग, मेंस एवं विमेंस मॉडलिंग जैसी विभिन्न प्रतियोगिताओं में लगातार उत्कृष्ट प्रदर्शन कर रहे हैं तथा जिले का नाम राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर रोशन कर रहे हैं।

हल्क फिटनेस क्लब परिवार भविष्य में भी ऐसे प्रतिभाशाली खिलाड़ियों को तैयार करने के लिए निरंतर कार्यरत है, ताकि खेल एवं फिटनेस के क्षेत्र में जांजगीर-चांपा नई ऊंचाइयों को प्राप्त कर सके।

हल्क फिटनेस क्लब परिवार ने जिलेवासियों से अपील की है कि वे अपने दैनिक जीवन में नियमित व्यायाम को शामिल करें और स्वस्थ, फिट एवं सकारात्मक जीवनशैली अपनाएं।

हल्क फिटनेस क्लब, जांजगीर-चांपा आप सभी का हार्दिक स्वागत करता है। 🇮🇳🏆🥇

— हल्क फिटनेस क्लब, जांजगीर-चांपा

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन