Tuesday 22nd of September 2026

ब्रेकिंग

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी की भक्ति और नुआखाई की संस्कृति में दिखी सामाजिक एकता।

एसईसीएल मुख्यालय बिलासपुर में डायरेक्टेड, विधायक प्रेमचंद पटेल व भूविस्थापितों के बीच सार्थक चर्चा हुई।

ऑपरेशन आघात : नशे के खिलाफ रायगढ़ पुलिस की ताबड़तोड़ कार्रवाई, करीब एक किलो गांजा और 58.32 लीटर अवैध शराब जब्त

कोरबा ब्रेकिंग: सिंघाली के जंगल में जुए के फड़ पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 11 जुआरी गिरफ्तार, 11.56 लाख की संपत्ति जब्त।

गणेश विसर्जन में पुलिस की सख्ती: नियम तोड़ने वाले डीजे एवं पिकअप वाहन जप्त।

कोरबा : गैस सिलेंडर के पास बैठा था नाग, जितेंद्र सारथी ने किया सुरक्षित रेस्क्यू।

कोरबा( न्यूज उड़ान)जिले में लगातार बढ़ रही उमस और मौसम में बदलाव के कारण शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों में बड़ी संख्या में विषैले और विषहीन सर्प निकल रहे हैं।

, इसी क्रम में कल रात्रि 11.30 बजे नकटीखार क्षेत्र के एक घर में गैस सिलेंडर के पास बैठे नाग को देखकर परिजनों में दहशत फैल गई, सांप को देखते ही घर वालों ने नोवा नेचर के जितेंद्र सारथी को सूचना दिया थोड़ी देर पश्चात जितेंद्र सारथी मौके पर पहुंचे और सावधानी पूर्वक सर्प का सफल रेस्क्यू किया फिर उसे सुरक्षित प्राकृतिक आवास जंगल में छोड़ दिया।

जितेंद्र सारथी ने आमजन से अपील की है कि घर या आसपास कहीं भी सांप दिखाई दे तो उसे मारने का प्रयास न करें, बल्कि तत्काल वन विभाग या रेस्क्यु टीम के हेल्प लाइन नंबर 8817534455 पर सूचना दें।

उन्होंने विशेष रूप से कहा कि सर्पदंश की स्थिति में झाड़-फूंक और अंधविश्वास के चक्कर में न पड़ें, बल्कि पीड़ित को जल्द से जल्द नजदीकी अस्पताल पहुंचाएं तथा आवश्यकता होने पर उनसे संपर्क कर सही परामर्श प्राप्त करें।

जागरूकता और समय पर उपचार ही सर्पदंश से होने वाली मृत्यु को रोकने का सबसे प्रभावी उपाय है।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन