Tuesday 22nd of September 2026

ब्रेकिंग

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी की भक्ति और नुआखाई की संस्कृति में दिखी सामाजिक एकता।

एसईसीएल मुख्यालय बिलासपुर में डायरेक्टेड, विधायक प्रेमचंद पटेल व भूविस्थापितों के बीच सार्थक चर्चा हुई।

ऑपरेशन आघात : नशे के खिलाफ रायगढ़ पुलिस की ताबड़तोड़ कार्रवाई, करीब एक किलो गांजा और 58.32 लीटर अवैध शराब जब्त

कोरबा ब्रेकिंग: सिंघाली के जंगल में जुए के फड़ पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 11 जुआरी गिरफ्तार, 11.56 लाख की संपत्ति जब्त।

गणेश विसर्जन में पुलिस की सख्ती: नियम तोड़ने वाले डीजे एवं पिकअप वाहन जप्त।

कोरबा : हत्या के मामले में मुख्य आरोपी तुषार ढांडा को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।

हत्या के मामले में मुख्य आरोपी तुषार ढांडा को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।

आरोपी द्वारा प्रयुक्त बोलेरो कैंपर वाहन को जब्त कर लिया गया है।

थाना उरगा में धारा 103(1) भारतीय न्याय संहिता (BNS) के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना जारी है।

प्रकरण में अग्रिम वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।

कोरबा( न्यूज उड़ान )दिनांक 03.07.2026 की रात्रि लगभग 11:00 बजे थाना दीपका क्षेत्र के 10–12 युवक अपने साथी विकास हुड्डा का जन्मदिन मनाने के लिए थाना उरगा क्षेत्र स्थित मीरा रिजॉर्ट गए थे।

रिजॉर्ट में किसी बात को लेकर तुषार ढांडा एवं उज्ज्वल कुमार सिंह के बीच विवाद हो गया। चेक-आउट के बाद सभी साथी रिजॉर्ट के बाहर सड़क पर पहुंचे, जहां दोनों के बीच पुनः विवाद होने लगा।

इसी दौरान आरोपी तुषार ढांडा अपने बोलेरो कैंपर वाहन में बैठा और वाहन को उज्ज्वल कुमार सिंह के ऊपर चढ़ा दिया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया।

घटना के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया।

घायल उज्ज्वल कुमार सिंह को उसके साथियों द्वारा तत्काल जिला चिकित्सालय, कोरबा ले जाया गया, जहां उपचार के दौरान चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

घटना के संबंध में थाना उरगा में धारा 103(1) भारतीय न्याय संहिता (BNS) के अंतर्गत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना की गई।

पुलिस द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए मुख्य आरोपी तुषार ढांडा को गिरफ्तार कर लिया गया तथा घटना में प्रयुक्त बोलेरो कैंपर वाहन को भी जब्त कर लिया गया है।

प्रकरण में अग्रिम वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन