Saturday 19th of September 2026

ब्रेकिंग

रेल सुविधाओं का विस्तार नहीं हुआ तो जल्द करेंगे आंदोलन: सांसद ज्योत्सना महंत ।

हारे का सहारा, बाबा श्याम हमारा के जयकारों से गूंजेगी बुंदेली, 19 सितंबर को सजेगा 12वां श्री श्याम अखाड़ा का भव्य दरबार।

नराकास कोरबा को अखिल भारतीय स्तर पर ‘नराकास प्रोत्साहन सम्मान’ की ‘प्रशंसनीय’ श्रेणी में सम्मान।

सेवा संकल्प अभियान में स्वर्गीय बिसाहू दास महंत चिकित्सा महाविद्यालय एवं अस्पताल कोरबा में चार कार्यक्रमों से दिया सेवा

सोफे में छिपा बैठा था कोबरा, वन विभाग और RCRS की टीम ने किया सुरक्षित रेस्क्यू।

कोरबा : ताला तोड़कर लोहे की रॉड व कटर मशीन चोरी करने वाला मुख्य आरोपी गिरफ्तार; चोरी का सामान बरामद, भेजा गया जेल।

ताला तोड़कर लोहे की रॉड व कटर मशीन चोरी करने वाला मुख्य आरोपी गिरफ्तार; चोरी का सामान बरामद, भेजा गया जेल।

घटना स्थल: जमनीपाली स्थित प्राथमिक स्कूल (बाउंड्रीवॉल निर्माण स्थल)

घटनाक्रम

कोरबा (दैनिक न्यूज उड़ान )प्रार्थी तिहारू राम अगरिया (पेटी ठेकेदार) ने थाना दर्री में रिपोर्ट दर्ज कराई कि 21.08.2026 की शाम वे प्राथमिक स्कूल जमनीपाली में बाउंड्रीवॉल निर्माण का काम निपटाकर कमरे में सीमेंट, रॉड और मशीनरी ताला बंद कर घर चले गए थे।

अगले दिन 22.08.2026 की सुबह लगभग 09:30 बजे पहुंचने पर कमरे का ताला टूटा मिला और अंदर रखे औजार तथा लोहे की रॉड गायब थे।

पुलिस कार्यवाही एवं जप्ती

मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस टीम ने मुखबिर की सूचना पर त्वरित कार्यवाही करते हुए संदेही संतोष जायसवाल को हिरासत में लिया।

भारतीय साक्ष्य अधिनियम 2023 के तहत कड़ी पूछताछ में आरोपी ने अपने साथी आकाश कंवर के साथ मिलकर चोरी करना स्वीकार किया। आरोपी के कब्जे से चोरी किया गया पूरा माल जप्त कर लिया गया है:

* 01 नग कटर मशीन (बॉश कंपनी)

* 04 नग लोहे के कॉलम

* 02 बंडल लोहे की रॉड

* 8, 10 व 12 mm की कटपीस लोहे की रॉड (कुल वजन: लगभग 4 क्विंटल, अनुमानित कीमत: ₹20,000)

कानूनी कार्यवाही

आरोपी के विरुद्ध बीएनएसएस की धारा 35(1)(B)(ii) एवं धारा 47 के तहत गिरफ्तारी की वैधानिक प्रक्रिया पूरी करते हुए परिजनों को सूचित किया गया।

अपराध गैर-जमानती होने के कारण आरोपी को माननीय न्यायालय में पेश कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है। प्रकरण के फरार सह-आरोपी आकाश कंवर की तलाश जारी है।

अपराध क्रमांक: 321/2026

धाराएं: 331(4), 305, 3(5) बीएनएस (BNS)

गिरफ्तार मुख्य आरोपी: संतोष जायसवाल (49 वर्ष), पिता स्व. मथुरा प्रसाद जायसवाल, निवासी- जमनीपाली बस्ती, थाना दर्री, जिला कोरबा (छ.ग.)

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन