Tuesday 22nd of September 2026

ब्रेकिंग

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी की भक्ति और नुआखाई की संस्कृति में दिखी सामाजिक एकता।

एसईसीएल मुख्यालय बिलासपुर में डायरेक्टेड, विधायक प्रेमचंद पटेल व भूविस्थापितों के बीच सार्थक चर्चा हुई।

ऑपरेशन आघात : नशे के खिलाफ रायगढ़ पुलिस की ताबड़तोड़ कार्रवाई, करीब एक किलो गांजा और 58.32 लीटर अवैध शराब जब्त

कोरबा ब्रेकिंग: सिंघाली के जंगल में जुए के फड़ पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 11 जुआरी गिरफ्तार, 11.56 लाख की संपत्ति जब्त।

गणेश विसर्जन में पुलिस की सख्ती: नियम तोड़ने वाले डीजे एवं पिकअप वाहन जप्त।

कोरबा : मोतीसागर मुक्तिधाम में दिवंगत पूर्व विधानसभा उपाध्यक्ष बनवारी लाल अग्रवाल का अंतिम संस्कार शोकाकुल माहौल में संपन्न ।

(कोरबा) मोतीसागर मुक्तिधाम में दिवंगत पूर्व विधानसभा उपाध्यक्ष बनवारी लाल अग्रवाल का अंतिम संस्कार शोकाकुल माहौल में संपन्न ।

* अंतिम यात्रा में प्रदेश के लोक स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल सहित उमड़ा जन सैलाब ।

* अंचल का हर कंधा बेताब देखा गया अपने बनवारी भैया की पार्थिव शरीर को कंधा देने ।

* सजल नैनो से दी अंतिम विदाई।

*

*

कोरबा (न्यूज उड़ान) छत्तीसगढ़ विधानसभा के पूर्व उपाध्यक्ष व अविभाजित मध्यप्रदेश से लेकर वर्तमान छत्तीसगढ़ राज्य में "बनवारी भैया" के नाम से आम अवाम में स्थान बनाने वाले स्व. बनवारी लाल अग्रवाल का अंतिम संस्कार पूरे राजकीय सम्मान के साथ मोतीसागर पारा मुक्तिधाम में किया गया।

यहां उन्हें ससम्मान सलामी दी गयी।

इसके पूर्व तिरंगा ध्वज में लिपटे उनके पार्थिव देह की अंतिम यात्रा उनके नीज निवास स्थान से निकाली गयी।

निधन का समाचार मिलते ही परिजनों, शुभचिंतकों, राजनीतिक दलों के लोगों, प्रभुद्धजनो, व्यवसाईयों, सहित नगरजनों का उनके निवास पर पहुंच उनके अंतिम दर्शन हेतु होड़ मची रही।

सबने नम आँखों से उनके अंतिम दर्शन कर उन्हें अंतिम विदाई दी।

बता दे की छत्तीसगढ़ विधानसभा के पूर्व उपाध्यक्ष और वरिष्ठ भाजपा नेता बनवारी लाल अग्रवाल का 78 वर्ष की आयु में निधन हो गया है।

उनका निधन कोरबा के दुरपा रोड स्थित पुरानी बस्ती निवास पर हुआ।

वे लंबे समय से अस्वस्थ चल रहे थे। परिजनों ने बताया कि पिछले कुछ दिनों से घर पर ही इलाज चल रहा था।

बुधवार रात करीब 10:30 बजे उन्होंने अंतिम सांस ली। गुरुवार को कोरबा के मोतीसागर पारा मुक्तिधाम में उनका अंतिम संस्कार किया गया।

उनकी अंतिम यात्रा में बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए। स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल, कटघोरा विधायक प्रेमचंद पटेल, सहित भाजपा के कई वरिष्ठ नेता उनकी अंतिम यात्रा में शामिल हुए।

सबने नम आंखों से उन्हें अंतिम विदाई दी और उनके पार्थिव शरीर को कंधा देकर श्रद्धांजलि अर्पित की।

उनका निधन प्रदेश व कोरबा जिले की राजनीति के लिए अपूर्णीय क्षति है।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन