Saturday 19th of September 2026

ब्रेकिंग

रेल सुविधाओं का विस्तार नहीं हुआ तो जल्द करेंगे आंदोलन: सांसद ज्योत्सना महंत ।

हारे का सहारा, बाबा श्याम हमारा के जयकारों से गूंजेगी बुंदेली, 19 सितंबर को सजेगा 12वां श्री श्याम अखाड़ा का भव्य दरबार।

नराकास कोरबा को अखिल भारतीय स्तर पर ‘नराकास प्रोत्साहन सम्मान’ की ‘प्रशंसनीय’ श्रेणी में सम्मान।

सेवा संकल्प अभियान में स्वर्गीय बिसाहू दास महंत चिकित्सा महाविद्यालय एवं अस्पताल कोरबा में चार कार्यक्रमों से दिया सेवा

सोफे में छिपा बैठा था कोबरा, वन विभाग और RCRS की टीम ने किया सुरक्षित रेस्क्यू।

कोरबा : उद्योग मंत्री ने मुआवजा, पुनर्वास एवं पुनर्स्थापना होने के बाद ही जनसुनवाई करने के दिए निर्देश।

उद्योग मंत्री ने मुआवजा, पुनर्वास एवं पुनर्स्थापना होने के बाद ही जनसुनवाई करने के दिए निर्देश।

उद्योग मंत्री ने एसईसीएल के अधिकारियों को किया निर्देशित।

मानिकपुर ओपन कास्ट एक्सपेंशन परियोजना।

कोरबा (दैनिक न्यूज उड़ान) उद्योग मंत्री एवं कोरबा नगर विधायक लखन लाल देवांगन ने एसईसीएल कोरबा के महाप्रबंधक से मानिकपुर खदान की जनसुनवाई के संबंध में चर्चा कर मुआवजा, पुनर्वास एवं पुनर्स्थापना होने व कचांदी नाला के डायवर्सन की रिपोर्ट आने के बाद ही जनसुनवाई करने निर्देशित किया गया।

गौरतलब है की मानिकपुर ओपन कास्ट एक्सपेंशन परियोजना के अंतर्गत उत्पादन क्षमता को 5.25 एमटीपीए से बढ़ाकर 7.0 एमटीपीए किए जाने के संबंध में दिनांक 21 अगस्त 2026 को जनसुनवाई किया जाना प्रस्तावित है।

इस संबंध में मंत्री श्री देवांगन ने क्षेत्र के प्रभावित लोगों की भावनाओं को ध्यान में रखते हुए एसईसीएल के महाप्रबंधक से चर्चा कर विस्तार से अब तक किये गए कार्यवाही की पूरी प्रक्रिया की जानकारी ली।

दरअसल परियोजना से प्रभावित भिलाईखुर्द ग्राम में, मार्च 2026 में किये गए सर्वे से संबंधित मुआवजा संबंधी प्रकरण, पुनर्वास एवं पुनर्स्थापना (R&R) से संबंधित कार्य अंतिम चरण में हैं, जिनका निराकरण किया जाना है।

साथ ही, कुदरी ग्राम के पास काचंदी नाला के डायवर्सन से संबंधित स्थल का जल संसाधन विभाग द्वारा निरीक्षण किया जाना तथा नाला डायवर्सन हेतु प्रारंभिक निरिक्षण रिपोर्ट प्राप्त किया जाना है।

क्षेत्रवासियों के हित एवं उपरोक्त कार्य का यथोचित निराकरण सुनिश्चित करने हेतु , चर्चा उपरांत यह निर्देशित किया गया कि मुआवजा, पुनर्वास एवं पुनर्स्थापना से संबंधित कार्यों को अंतिम रूप से यथोचित निराकरण होने तथा काचंदी नाला डायवर्सन के संबंध में जल संसाधन विभाग के प्रारंभिक निरिक्षण रिपोर्ट प्राप्त होने के पश्चात ही लोक सुनवाई आयोजित की जाए।

21.08.2026 को प्रस्तावित जन सुनवाई को उपरोक्त आवश्यक प्रक्रियाओं के निराकृत होने तक स्थगित/आगे बढ़ाने के निर्देशित किया गया गया है।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन