Wednesday 16th of September 2026

ब्रेकिंग

अयोध्या में सेवा रत्न से सम्मानित हुए राजेंद्र श्रीवास

एल्यूमिनियम निर्माण के अगले अध्याय को आकार देते बालको के इंजीनियर।

माटी के दीयों में सजेगा जनभावनाओं का उजाला। कैबिनेट मंत्री लखन लाल देवांगन ने खरीदे मिट्टी के दीये, 17 सितंबर को ‘आशीर्

करोड़ों विद्यार्थी, शिक्षक, नागरिक एक साथ, एक समय, एक स्वर में सामूहिक रूप से गाएंगे पूर्ण वंदे मातरम।

गणेश उत्सव एवं विसर्जन को लेकर कोरबा पुलिस अलर्ट।

कोरबा : राष्ट्रीय लोक अदालत के अवसर पर जिला न्यायालय में नशामुक्ति जागरूकता एवं शपथ कार्यक्रम आयोजित।

राष्ट्रीय लोक अदालत के अवसर पर जिला न्यायालय में नशामुक्ति जागरूकता एवं शपथ कार्यक्रम आयोजित।

कोरबा( दैनिक न्यूज उड़ान)

राष्ट्रीय लोक अदालत के अवसर पर आज जिला न्यायालय कोरबा में नशामुक्ति जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

कार्यक्रम के माध्यम से उपस्थित अधिकारियों, अधिवक्ताओं, न्यायालयीन कर्मचारियों एवं आमजनों को नशे के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक करते हुए नशामुक्त एवं स्वस्थ समाज के निर्माण का संदेश दिया गया।

कार्यक्रम में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के लीगल डिफेंस काउंसिल रोहित रजवाड़े, डिप्टी चीफ अरुण अनंत, डिप्टी चीफ नंद किशोर, डिप्टी चीफ रामकुमार मौर्य सहित अधिकारीगण, अधिवक्तागण एवं न्यायालयीन कर्मचारी उपस्थित रहे।

इसके साथ ही समाज कल्याण विभाग के अधिकारी-कर्मचारी, नशामुक्ति केंद्र के संचालक श्री अरुणव तथा नगर पालिक निगम कोरबा के अधिकारी-कर्मचारी और आमजन भी कार्यक्रम में शामिल हुए।

इस अवसर पर उपस्थित लोगों को नशे की लत से होने वाले स्वास्थ्यगत, पारिवारिक एवं सामाजिक दुष्प्रभावों की जानकारी दी गई।

बताया गया कि नशे की आदत न केवल व्यक्ति के स्वास्थ्य को प्रभावित करती है, बल्कि इससे परिवार की खुशहाली और सामाजिक जीवन पर भी गंभीर प्रतिकूल प्रभाव पड़ता है।

विशेष रूप से युवाओं को नशे से दूर रखने के लिए परिवार एवं समाज की सक्रिय भूमिका को महत्वपूर्ण बताया गया।

कार्यक्रम के दौरान उपस्थित सभी लोगों ने नशे से दूर रहने तथा समाज को नशामुक्त बनाने में सक्रिय योगदान देने की नशामुक्ति शपथ ली।

सभी ने संकल्प लिया कि वे स्वयं किसी भी प्रकार के नशीले पदार्थ का सेवन नहीं करेंगे तथा अपने परिवार, मित्रों और समाज के अन्य लोगों को भी नशे से दूर रहने के लिए प्रेरित करेंगे।

कार्यक्रम के अंत में उपस्थित लोगों से नशामुक्त समाज के निर्माण के लिए निरंतर सक्रिय भूमिका निभाने तथा अपने आसपास के लोगों को नशे के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक करने की अपील की गई।

युवाओं को नशे से बचाकर स्वस्थ, सुरक्षित एवं जागरूक समाज का निर्माण करना हम सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन