Saturday 26th of September 2026

ब्रेकिंग

सेवा संकल्प अभियान के तहत आदिवासी शक्तिपीठ कोरबा में वृहद् स्वास्थ्य शिविर एवं महा रक्तदान शिविर में 552 व्यक्तियों क

सेवा संकल्प अभियान के तहत शहर में वृहद स्वास्थ्य एवं महारक्तदान शिविर का हुआ आयोजन।

झारखंड की ग्रामीण विकास मंत्री दीपिका पांडेय सिंह की बेटी तृषा सिंह का सड़क हादसे में निधन।

एक नेक फैसला, कई जीवनों में नई उम्मीद-सेवा संकल्प अभियान में देहदान एवं नेत्रदान का संकल्प।

गणेश उत्सव के दौरान कोरबा पुलिस का “ऑपरेशन आघात”। प्रमुख कार्रवाई

कोरबा : महिलाओं के विरुद्ध अपराधों पर थाना सिविल लाइन रामपुर पुलिस द्वारा त्वरित कार्यवाही।

कोरबा( न्यूज उड़ान) थाना सिविल लाइन रामपुर, जिला कोरबा (छ.ग.) में पंजीबद्ध अपराध क्रमांक 45/2026, धारा 69 बीएनएस के अंतर्गत दर्ज प्रकरण में पुलिस द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार किया गया है।

प्रकरण की पीड़िता द्वारा थाना सिविल लाइन रामपुर में रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी, जिसमें आरोपी ओमप्रकाश प्रजापति, पिता मुरलीधर प्रजापति, उम्र 28 वर्ष, निवासी दुर्गा चौक पुराना, थाना बिलाईगढ़, जिला सारंगढ़ (छ.ग.) पर शादी का झांसा देकर शारीरिक शोषण करने का आरोप लगाया गया है।

प्रकरण की विवेचना के दौरान पीड़िता के कथन, गवाहों के बयान, घटना स्थल का निरीक्षण, दस्तावेजी साक्ष्य एवं तकनीकी साक्ष्य (मोबाइल/सीन ऑफ क्राइम यूनिट) एकत्र किए गए। विवेचना में आरोपी की संलिप्तता पाए जाने पर उसे दिनांक 19.01.2026 को समय 11:20 बजे गिरफ्तार किया गया।

आरोपी से पूछताछ की गई, जिसमें उसने पीड़िता के साथ घटित घटना को स्वीकार किया।

विवेचना अभी अपूर्ण होने एवं आवश्यक पूछताछ शेष होने के कारण आरोपी को माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत कर दिनांक 28.01.2026 तक न्यायिक रिमांड की मांग की गई है।

कोरबा पुलिस आमजन से अपील करती है कि किसी भी प्रकार के अपराध की जानकारी तत्काल पुलिस को दें।

महिलाओं के विरुद्ध अपराधों पर पुलिस द्वारा कठोर एवं त्वरित कार्रवाई की जाएगी।

— कोरबा पुलिस

थाना सिविल लाइन रामपुर

जिला कोरबा (छत्तीसगढ़)

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन