Tuesday 22nd of September 2026

ब्रेकिंग

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी की भक्ति और नुआखाई की संस्कृति में दिखी सामाजिक एकता।

एसईसीएल मुख्यालय बिलासपुर में डायरेक्टेड, विधायक प्रेमचंद पटेल व भूविस्थापितों के बीच सार्थक चर्चा हुई।

ऑपरेशन आघात : नशे के खिलाफ रायगढ़ पुलिस की ताबड़तोड़ कार्रवाई, करीब एक किलो गांजा और 58.32 लीटर अवैध शराब जब्त

कोरबा ब्रेकिंग: सिंघाली के जंगल में जुए के फड़ पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 11 जुआरी गिरफ्तार, 11.56 लाख की संपत्ति जब्त।

गणेश विसर्जन में पुलिस की सख्ती: नियम तोड़ने वाले डीजे एवं पिकअप वाहन जप्त।

कोरबा : रोटरी क्लब कोरबा के 53वें पदस्थापना समारोह में सतनाम मल्होत्रा अध्यक्ष ओर उनकी नई कार्यकारिणी ने संभाली जिम्मेदारी।

कोरबा ( दैनिक न्यूज उड़ान) रोटरी क्लब ऑफ कोरबा के 53वें चेंजओवर एवं पदस्थापना समारोह का आयोजन होटल ब्लू डायमंड में गरिमामय वातावरण में संपन्न हुआ।

समारोह में वर्ष 2026-27 के लिए रोटेरियन सतनाम सिंह मल्होत्रा ने अध्यक्ष तथा रोटेरियन मनोज कुमार अग्रवाल ने सचिव पद की शपथ लेकर नई कार्यकारिणी का कार्यभार ग्रहण किया।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में पूर्व कैबिनेट मंत्री जयसिंह अग्रवाल, विशिष्ट अतिथि सहायक प्रांतपाल रोटेरियन आशीष अग्रवाल तथा पूर्व महापौर राजकिशोर प्रसाद उपस्थित रहे।

समारोह की शुरुआत निवर्तमान सचिव रोटेरियन संतोष जैन द्वारा सचिवीय प्रतिवेदन प्रस्तुत करने के साथ हुई।

उन्होंने वर्ष 2025-26 में क्लब द्वारा स्वास्थ्य, शिक्षा, पर्यावरण, रक्तदान, सामाजिक सेवा एवं जनकल्याण के क्षेत्र में किए गए विभिन्न उल्लेखनीय कार्यों का विस्तृत विवरण प्रस्तुत किया।

उन्होंने पूरी टीम, सभी सदस्यों एवं सहयोगियों का आभार व्यक्त करते हुए नई कार्यकारिणी को शुभकामनाएं दीं और विश्वास जताया कि नई टीम पिछले वर्ष से भी बेहतर कार्य करेगी।

उन्होंने कहा कि "हम सभी सदस्य मिलकर नई टीम के साथ कंधे से कंधा मिलाकर समाज सेवा के कार्यों को और आगे बढ़ाएंगे।"

समारोह में निवर्तमान अध्यक्ष रोटेरियन नितिन चतुर्वेदी एवं उनकी टीम के कार्यकाल की सराहना करते हुए नई टीम को शुभकामनाएं दी गईं। नई कार्यकारिणी ने समाज सेवा, स्वास्थ्य, शिक्षा, पर्यावरण, रक्तदान एवं जनहित के कार्यों को और अधिक गति देने का संकल्प लिया।

अपने संबोधन में पूर्व महापौर राजकिशोर प्रसाद ने रोटरी क्लब कोरबा के सामाजिक कार्यों की मुक्तकंठ से प्रशंसा की। उन्होंने कहा कि स्वच्छता अभियान के दौरान रोटरी क्लब ने नगर निगम के साथ कंधे से कंधा मिलाकर कार्य किया, जिसके परिणामस्वरूप कोरबा शहर को देश के शीर्ष दस स्वच्छ शहरों में स्थान दिलाने में महत्वपूर्ण योगदान मिला।

उन्होंने कहा कि रोटरी क्लब हमेशा समाजहित के कार्यों में अग्रणी रहा है और भविष्य में भी इसी प्रकार सेवा कार्य करता रहेगा।

मुख्य अतिथि पूर्व कैबिनेट मंत्री जयसिंह अग्रवाल ने नवनिर्वाचित पदाधिकारियों एवं पूरी टीम को शुभकामनाएं देते हुए कहा, "मैं पद में रहूं या न रहूं, हमेशा आप लोगों और समाज के साथ खड़ा रहूंगा।

समाजहित में मेरे लायक कोई भी कार्य होगा, उसमें मैं हर संभव सहयोग दूंगा।" उनके इस आश्वासन का उपस्थितजनों ने तालियों की गड़गड़ाहट से स्वागत किया।

समारोह के अंत में सभी अतिथियों का स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मान किया गया। नई कार्यकारिणी के नेतृत्व में रोटरी क्लब कोरबा द्वारा समाज सेवा के नए आयाम स्थापित करने तथा जनहित के कार्यों को और अधिक प्रभावी ढंग से आगे बढ़ाने का विश्वास व्यक्त किया गया।

उपरोक्त जानकारी मीडिया प्रभारी रोटेरियन पारस जैन ने दी।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन