Saturday 19th of September 2026

ब्रेकिंग

रेल सुविधाओं का विस्तार नहीं हुआ तो जल्द करेंगे आंदोलन: सांसद ज्योत्सना महंत ।

हारे का सहारा, बाबा श्याम हमारा के जयकारों से गूंजेगी बुंदेली, 19 सितंबर को सजेगा 12वां श्री श्याम अखाड़ा का भव्य दरबार।

नराकास कोरबा को अखिल भारतीय स्तर पर ‘नराकास प्रोत्साहन सम्मान’ की ‘प्रशंसनीय’ श्रेणी में सम्मान।

सेवा संकल्प अभियान में स्वर्गीय बिसाहू दास महंत चिकित्सा महाविद्यालय एवं अस्पताल कोरबा में चार कार्यक्रमों से दिया सेवा

सोफे में छिपा बैठा था कोबरा, वन विभाग और RCRS की टीम ने किया सुरक्षित रेस्क्यू।

कोरबा : केसीसी में मनाया गया देशभक्तिमय 80 वाँ स्वतंत्रता दिवस

कोरबा (दैनिक न्यूज उड़ान) शिक्षण समिति द्वारा संचालित कोरबा कम्प्यूटर महाविद्यालय में हर्षोल्लास के साथ महाविद्यालय के निर्देशक राजेश अग्रवाल जी के मुख्य आतिथ्य तथा शिक्षकों, छात्र-छात्रों एवं पालकों की गरिमाम fc fc fc gcय उपस्थिति में 80 वें स्वतंत्रता दिवस देशभक्तिमय माहौल में मनाया गया।

परंपरानुसार कार्यक्रम की शुरूआत करते हुए ध्वजारोहण मुख्य अतिथि राजेश अग्रवाल जी ने किया, तत्पश्चात राष्ट्रगान हुआ।

मुख्य अतिथि एवं सभी शिक्षकों का स्वागत तिलक व बैच लगाकर किया गया। देशभक्ति से परिपूर्ण सांस्कृतिक कार्यक्रम की शुरूआत मुख्य अतिथि द्वारा दीप प्रज्जवलित कर एवं सरस्वती वंदना बीसीए प्रथम सेम. की छात्रा योगिता द्वारा की गई एवं अन्य महापुरूषों का पूजन माल्यार्पण कर किया गया।

कार्यक्रम का प्रारंभ बीबीए की छात्रा सुहाना द्वारा प्रस्तुत सरस्वती वंदना एकल नृत्य से हुआ। कार्यक्रम को गति प्रदान करते हुए बीसीए पंचम सेम. की छात्रा सृष्टि द्वारा बहुत ही मनमोहक एकल क्लासिकल नृत्य प्रस्तुत किया गया, इसी क्रम में बीसीए प्रथम सेम. की छात्रा योगिता द्वारा श्रोताओं को मंत्रमुग्ध करने वाला एकल गायन "ऐ मेरे वतन के लोगों" प्रस्तुत किया गया।

महाविद्यालय के बीसीए पंचम सेम. के छात्रों रेहान एवं कुन्दन द्वारा वर्तमान समय में युवाओं के योगदान क्या क्या होने चाहिए इसका विभिन्न चित्रों द्वारा पीपीटी प्रजेन्टेशन के माध्यम से ओजपूर्ण जानकारी दी गई।

महाविद्यालय के बीबीए प्रथम सेम. के छात्र मनीष द्वारा अर्थव्यवस्था के क्षेत्र में विकसित भारत एवं प्रौद्योगिक विकास को पीपीटी प्रजेन्टेशन द्वारा प्रस्तुत किया गया, कार्यक्रम की अगली कड़ी में शिवानी एवं प्रिया (डीसीए) के युगल नृत्य तथा श्रुति, अनामिका, प्रीति एवं दिव्या (पीजीडीसीए) तथा अंजली, निशा, रिया, मुस्कान, रिया राय, तन्वी एवं योगिता (बीकॉम/बीबीए/बीसीए प्रथम सेम.) के जोश भरे सामुहिक नृत्यों से माहौल में देशभक्ति का जोश भर दिया। कार्यक्रम को आगे बढ़ाते हुए महाविद्यालयों के प्राध्यापकों बालीदास महंत द्वारा देशभक्ति गायन, रीना लहरे द्वारा कविता के साथ भाषण एवं सुरभि कुण्डू द्वारा माखन लाल चतुर्वेदी जी द्वारा रचित "पुष्प की अभिलाषा" की प्रस्तुति दी गई।

महाविद्यालय के निर्देशक राजेश अग्रवाल जी ने सभी छात्र छात्राओं तथा उपस्थित सभी शिक्षकों को स्वतंत्रता दिवस की बधाई देते हुए उनके उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएं दी एवं अपने उद्बोधन में कहा कि आजादी के 79 साल बाद भारत को महान राष्ट्र बनाने में सभी नागरिकों एवं युवाओं को अपनी अहम भूमिका निभानी होगी, भारत तभी महान राष्ट्र बन पाएगा जब सभी छात्र-छात्राएँ संस्कार, अनुशासन, शिक्षा एवं समर्पण के माध्यम से अपनी-अपनी जवाबदारी का निर्वहन करेंगे आगे उन्होने बताया कि छात्रों को इस प्रकार के सांस्कृतिक कार्यक्रमों से छात्रों के अंदर छुपी हुई प्रतिभा निखरकर सामने आती है ऐसे क्रार्यक्रमों में छात्रों को हिस्सा लेते रहना चाहिए जिससे उनका सर्वांगीण विकास हो सके एवं स्वतंत्रता दिवस क्यों मनाया जाता है इस पर विस्तार पूर्वक जानकारी दी एवं आगे उन्होने बताया कि भारतवर्ष को गरीबी/जनसंख्या वृद्धि/प्रदुषण/अकुशल शिक्षा/भ्रष्टाचार से आजाद कराने की जरूरत है।

कार्यक्रम का सफल एवं गरिमामय मंच संचालन महाविद्यालय के बीकॉम प्रथम सेम. के विद्यार्थियों ईशा एवं बीबीए प्रथम सेम. के प्रतीक ने किया। कार्यक्रम को सफल बनाने में महाद्यिालय के शिक्षकों रीना लहरे, बालीदास महंत, सुरभि कुण्डू, सुरभि राठौर, ईरविन कुमार, सिमरन कौर, श्वेता टंडन, आस्था राजपुत एवं महाविद्यालय के छात्रों दीपक दुबे, तानिया, अनमोल, आकाश एवं अनुराग का विशेष योगदान रहा। कार्यक्रम का समापन राष्ट्रगान से किया गया।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन