Saturday 19th of September 2026

ब्रेकिंग

रेल सुविधाओं का विस्तार नहीं हुआ तो जल्द करेंगे आंदोलन: सांसद ज्योत्सना महंत ।

हारे का सहारा, बाबा श्याम हमारा के जयकारों से गूंजेगी बुंदेली, 19 सितंबर को सजेगा 12वां श्री श्याम अखाड़ा का भव्य दरबार।

नराकास कोरबा को अखिल भारतीय स्तर पर ‘नराकास प्रोत्साहन सम्मान’ की ‘प्रशंसनीय’ श्रेणी में सम्मान।

सेवा संकल्प अभियान में स्वर्गीय बिसाहू दास महंत चिकित्सा महाविद्यालय एवं अस्पताल कोरबा में चार कार्यक्रमों से दिया सेवा

सोफे में छिपा बैठा था कोबरा, वन विभाग और RCRS की टीम ने किया सुरक्षित रेस्क्यू।

बिलासपुर : नगर सैनिक श्री व्यासनारायण जायसवाल की सेवानिवृत्ति पर बिलासपुर रेंज कार्यालय में गरिमामय विदाई समारोह का आयोजन।

नगर सैनिक श्री व्यासनारायण जायसवाल की सेवानिवृत्ति पर बिलासपुर रेंज कार्यालय में गरिमामय विदाई समारोह का आयोजन।

आईजी श्री राम गोपाल गर्ग (IPS) और सहकर्मियों ने दी भावभीनी विदाई; 38 वर्षों के उत्कृष्ट एवं अनुशासित सेवाकाल की सराहना की।।

सेवानिवृत्त नगर सैनिक को शॉल, श्रीफल, पुष्पगुच्छ और स्मृति चिन्ह भेंट कर किया गया सम्मानित।

आईजी श्री गर्ग ने विशेष सुसज्जित वाहन से सेवानिवृत्त नगर सैनिक को ससम्मान उनके गृह निवास के लिए किया रवाना।

आज दिनांक 31.08.2026 को पुलिस महानिरीक्षक कार्यालय बिलासपुर रेंज में अपनी दीर्घकालिक, निष्ठावान व समर्पित सेवा पूर्ण कर सेवानिवृत्त हो रहे नगर सैनिक क्र० 245 श्री व्यासनारायण जायसवाल के सम्मान में एक गरिमामय एवं आत्मीय विदाई समारोह का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम बिलासपुर रेंज के पुलिस महानिरीक्षक (IG) श्री राम गोपाल गर्ग के गरिमामय सानिध्य में संपन्न हुआ, जिसमें कार्यालय के समस्त पुलिस अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

समारोह के दौरान आईजी श्री गर्ग ने सेवानिवृत्त हो रहे नगर सैनिक के कुशल, समर्पित एवं अनुशासित कार्यकाल की भूरी-भूरी प्रशंसा करते हुए उन्हें शॉल, श्रीफल और पुष्पगुच्छ भेंट कर सम्मानित किया तथा उनके सुखद, स्वस्थ एवं दीर्घायु जीवन की शुभकामना की।

अनुकरणीय सेवा सफर :

नगर सैनिक क्र० 245 श्री व्यासनारायण जायसवाल

• भर्ती एवं प्रारंभिक सेवा: वर्ष 1987-88 में पुलिस विभाग / नगर सेना में सेवा प्रारंभ की।

• विभिन्न पदस्थापनाएं: होमगार्ड लाईन सहित थाना तोरवा, बांगो, पामगढ़, उरगा, पाली एवं अन्य महत्वपूर्ण थानों में निष्ठापूर्वक सेवाएं प्रदान कीं।

• आईजी कार्यालय सेवा: वर्ष 2002 से निरंतर (विगत 24 वर्षों से) पुलिस महानिरीक्षक कार्यालय, बिलासपुर में कार्यरत रहकर अपने पदीय दायित्वों का कुशलतापूर्वक निर्वहन किया।

विशेष कार्य व उपलब्धियां :

o आपदा प्रबंधन: ओडिशा (भुवनेश्वर) में आए विनाशकारी चक्रवात एवं भीषण बाढ़ आपदा के दौरान बचाव दल (Rescue Team) के सदस्य के रूप में अत्यंत साहसिक एवं सराहनीय कार्य किया।

o सुरक्षा कर्तव्य: मध्य प्रदेश के गुना जिले में चुनावी व्यवस्था एवं सुरक्षा दल में उत्कृष्ट सेवाएं प्रदान कीं।

o अनुशासन व निष्ठा: संपूर्ण सेवाकाल के दौरान एक अनुशासित, कर्तव्यनिष्ठ एवं निष्ठावान सैनिक के रूप में अपनी विशिष्ट पहचान बनाई।

आईजी श्री राम गोपाल गर्ग का उद्बोधन एवं सम्मानजनक विदाई

:

आईजी श्री गर्ग ने अपने संबोधन में श्री जायसवाल के कार्यकाल की सराहना करते हुए कहा कि वर्ष 2002 से निरंतर बिलासपुर रेंज कार्यालय में पदस्थ रहकर उन्होंने अपने कर्तव्यों का निर्वहन पूरी ईमानदारी और निष्ठा के साथ किया है।

आयोजित विदाई समारोह से नगर सैनिक श्री व्यासनारायण जायसवाल अत्यंत भावुक नज़र आए और उन्होंने इस गरिमामय आयोजन हेतु पुलिस महानिरीक्षक एवं समस्त सहकर्मियों के प्रति हृदय से आभार व्यक्त किया।

समारोह के उपरांत आईजी श्री राम गोपाल गर्ग ने स्मृति चिन्ह भेंट कर पुनः श्री जायसवाल की सेवाओं की सराहना की और सेवानिवृत्त नगर सैनिक श्री व्यसनारायण को उनके आगामी जीवन व उत्तम स्वास्थ्य की शुभकामनाएं देते हुए ससम्मान , एक विशेष सुसज्जित वाहन से,उनके घर के लिए रवाना किया।

कार्यक्रम का संचालन व उपस्थिति:

कार्यक्रम का सफल एवं सुचारू संचालन श्री शंकर कश्यप द्वारा किया गया। कार्यालय में पदस्थ समस्त अधिकारियों व कर्मचारियों ने अपने साथी सैनिक को भावभरी विदाई दी।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन