Wednesday 23rd of September 2026

ब्रेकिंग

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी की भक्ति और नुआखाई की संस्कृति में दिखी सामाजिक एकता।

एसईसीएल मुख्यालय बिलासपुर में डायरेक्टेड, विधायक प्रेमचंद पटेल व भूविस्थापितों के बीच सार्थक चर्चा हुई।

ऑपरेशन आघात : नशे के खिलाफ रायगढ़ पुलिस की ताबड़तोड़ कार्रवाई, करीब एक किलो गांजा और 58.32 लीटर अवैध शराब जब्त

कोरबा ब्रेकिंग: सिंघाली के जंगल में जुए के फड़ पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 11 जुआरी गिरफ्तार, 11.56 लाख की संपत्ति जब्त।

गणेश विसर्जन में पुलिस की सख्ती: नियम तोड़ने वाले डीजे एवं पिकअप वाहन जप्त।

कोरबा : NTCP की कार्यवाही दिनांक 31/07/2026 को सीएमएचओ डॉ. एस. एन. केसरी के निर्देश पर NTCP टीम ने इंडस्ट्रियल एरिया व दादर खु

कोरबा( दैनिक न्यूज उड़ान) राष्ट्रीय तंबाकू नियंत्रण कार्यक्रम के तहत शुक्रवार को मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. एस. एन. केसरी के निर्देश पर जिले में सघन जांच अभियान चलाया गया।

नोडल अधिकारी डॉ. कुमार पुष्पेंश और जिला कार्यक्रम प्रबंधक श्री पदमाकर शिंदे के मार्गदर्शन में परिवर्तन दल ने इंडस्ट्रियल एरिया, दादर खुर्द, नकटी खार क्षेत्र सहित जिले के शैक्षणिक संस्थानों के 100 गज के दायरे में आने वाली दुकानों का निरीक्षण किया।

कार्यवाही का ब्यौरा:

- टीम में शामिल: औषधि निरीक्षक श्री वीरेंद्र कुमार भगत, जिला सलाहकार NTCP डॉ. मानसी जायसवाल और सोशल वर्कर संतोष केवट

- धारा 4 उल्लंघन: सार्वजनिक स्थान पर धूम्रपान करते पाए जाने पर 12 चालान काटे गए

- धारा 6(ब) उल्लंघन: नाबालिग को तंबाकू उत्पाद बेचने पर 04 चालान काटे गए

- समझाइश: 03 दुकानदारों को नियमानुसार चेतावनी देकर समझाइश दी गई

- जागरूकता: सभी दुकानों में धारा 6(अ) का "100 गज के दायरे में तंबाकू बिक्री प्रतिबंधित है" का पोस्टर अनिवार्य रूप से चस्पा कराया गया

डॉ. कुमार पुष्पेंश ने बताया कि कोटपा एक्ट 2003 का उद्देश्य युवाओं को तंबाकू से दूर रखना और सार्वजनिक स्थानों को धूम्रपान मुक्त बनाना है। आगे भी इस तरह की कार्यवाही लगातार जारी रहेगी।

जिला कार्यक्रम प्रबंधक श्री पदमाकर शिंदे ने दुकानदारों से अपील की कि वे अपने प्रतिष्ठान में धारा 6(अ) का बोर्ड लगाएं और 18 वर्ष से कम उम्र के बच्चों को किसी भी स्थिति में तंबाकू उत्पाद न बेचें।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन