Tuesday 22nd of September 2026

ब्रेकिंग

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी की भक्ति और नुआखाई की संस्कृति में दिखी सामाजिक एकता।

एसईसीएल मुख्यालय बिलासपुर में डायरेक्टेड, विधायक प्रेमचंद पटेल व भूविस्थापितों के बीच सार्थक चर्चा हुई।

ऑपरेशन आघात : नशे के खिलाफ रायगढ़ पुलिस की ताबड़तोड़ कार्रवाई, करीब एक किलो गांजा और 58.32 लीटर अवैध शराब जब्त

कोरबा ब्रेकिंग: सिंघाली के जंगल में जुए के फड़ पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 11 जुआरी गिरफ्तार, 11.56 लाख की संपत्ति जब्त।

गणेश विसर्जन में पुलिस की सख्ती: नियम तोड़ने वाले डीजे एवं पिकअप वाहन जप्त।

कोरबा : भाजपा जिला कोरबा की मासिक बैठक संपन्न, "मोदी जी के 12 साल बेमिसाल" अभियान को बूथ स्तर तक पहुंचाने का आह्वान।

कोरबा (न्यूज उड़ान ) भारतीय जनता पार्टी जिला कोरबा की मासिक बैठक जिला कार्यालय पंडित दीनदयाल कुंज, टी.पी. नगर में जिलाध्यक्ष गोपाल मोदी जी की अध्यक्षता में संपन्न हुई।

बैठक का शुभारंभ दीप प्रज्ज्वलन के साथ किया गया। बैठक में केंद्र में प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व वाली सरकार के सफल 12 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में चलाए जा रहे "मोदी जी के 12 साल बेमिसाल" अभियान, बूथ सशक्तिकरण, संगठनात्मक गतिविधियों एवं आगामी कार्यक्रमों की कार्ययोजना पर विस्तार से चर्चा की गई।

मोदी जी के 12 साल बेमिसाल" को घर-घर पहुंचाएंगे कार्यकर्ता : गोपाल मोदी

इस अवसर पर जिलाध्यक्ष गोपाल मोदी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में केंद्र सरकार ने सेवा, सुशासन और गरीब कल्याण के क्षेत्र में ऐतिहासिक कार्य किए हैं।

"मोदी जी के 12 साल बेमिसाल" अभियान के माध्यम से इन उपलब्धियों को घर-घर तक पहुंचाना प्रत्येक कार्यकर्ता की जिम्मेदारी है।

उन्होंने कहा कि भाजपा की वास्तविक शक्ति उसका बूथ संगठन है और बूथ स्तर पर सक्रिय एवं सशक्त कार्यकर्ता ही पार्टी की विजय का आधार होते हैं।

आगामी कार्यक्रमों को पूरी प्रतिबद्धता, अनुशासन और जनसंपर्क के साथ सफल बनाने का आह्वान करते हुए उन्होंने कार्यकर्ताओं से जनकल्याणकारी योजनाओं का व्यापक प्रचार-प्रसार करने कहां गया।

संगठन की मजबूती का आधार सक्रिय कार्यकर्ता : बृजेन्द्र शुक्ला।

जिला संगठन सह प्रभारी बृजेन्द्र शुक्ला जी ने कहा कि संगठन की मजबूती निरंतर सक्रियता और योजनाबद्ध कार्यप्रणाली से आती है।

प्रत्येक कार्यकर्ता को संगठन द्वारा निर्धारित कार्यक्रमों को गंभीरता से लेते हुए बूथ स्तर तक उनकी प्रभावी क्रियान्विति सुनिश्चित करनी होगी।

उन्होंने कहा कि भाजपा कार्यकर्ता समाज के बीच रहकर सेवा और राष्ट्रहित के कार्यों के माध्यम से जनता का विश्वास अर्जित करें तथा केंद्र सरकार की उपलब्धियों और जनहितकारी योजनाओं की जानकारी आमजन तक पहुंचाएं।

बैठक में विभिन्न मंडलों में आयोजित गतिविधियों, जनसंपर्क अभियानों एवं जनकल्याणकारी योजनाओं के प्रचार-प्रसार की समीक्षा भी की गई।

साथ ही आगामी कार्यक्रमों की रूपरेखा तय करते हुए पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं को आवश्यक दिशा-निर्देश प्रदान किए गए।

बैठक में जिला संगठन सह प्रभारी बृजेन्द्र शुक्ला, जिला महामंत्री संजय शर्मा एवं अजय विश्वकर्मा, जिला कोषाध्यक्ष अजय पांडेय, जिला उपाध्यक्ष योगेश जैन, रूक्मणी नायर, सतीश झा, अजय दुबे, कमला बरेठ, कमला किंडो, विवेक मार्कंडेय, अर्जुन गुप्ता, शैलेन्द्र यादव, संजय राठौर, प्रदीप सिंह एवं नीरज ठाकुर सहित जिला पदाधिकारी एवं जिले के मंडल प्रभारी उपस्थित रहे।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन