Friday 25th of September 2026

ब्रेकिंग

सेवा संकल्प अभियान के तहत आदिवासी शक्तिपीठ कोरबा में वृहद् स्वास्थ्य शिविर एवं महा रक्तदान शिविर में 552 व्यक्तियों क

सेवा संकल्प अभियान के तहत शहर में वृहद स्वास्थ्य एवं महारक्तदान शिविर का हुआ आयोजन।

झारखंड की ग्रामीण विकास मंत्री दीपिका पांडेय सिंह की बेटी तृषा सिंह का सड़क हादसे में निधन।

एक नेक फैसला, कई जीवनों में नई उम्मीद-सेवा संकल्प अभियान में देहदान एवं नेत्रदान का संकल्प।

गणेश उत्सव के दौरान कोरबा पुलिस का “ऑपरेशन आघात”। प्रमुख कार्रवाई

कोरबा : डॉ. भीमराव आंबेडकर जयंती पर मंत्री श्री लखनलाल देवांगन ने अर्पित की पुष्पांजलि, वि

कोरबा (न्यूज उड़ान) डॉ. भीमराव आंबेडकर जयंती के अवसर पर उद्योग वाणिज्य, श्रम, आबकारी एवं सार्वजनिक उपक्रम विभाग के मंत्री लखनलाल देवांगन ने आज घण्टा घर चौक पहुंचकर भारतरत्न डॉ. भीमराव आंबेडकर की प्रतिमा पर पुष्पमाला अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की।

इस दौरान उन्होंने संविधान निर्माता बाबा साहब के महान योगदान को याद करते हुए कहा कि डॉ. आंबेडकर का जीवन संघर्ष, समता, न्याय और ज्ञान की निरंतर साधना का प्रतीक है।

उनके विचार आज भी समाज को दिशा देने वाले हैं और हर नागरिक को उनसे प्रेरणा लेकर समानता, शिक्षा और सामाजिक सौहार्द की भावना अपनानी चाहिए।

मंत्री श्री देवांगन ने उपस्थित नागरिकों को आंबेडकर जयंती की हार्दिक शुभकामनाएं देते हुए कहा कि यह दिवस केवल श्रद्धांजलि का नहीं, बल्कि उनके मूल्यों को अपने आचरण और कार्यों में उतारने का संकल्प दोहराने का अवसर है।

उन्होंने सभी से अपील की कि हम सभी मिलकर बाबा साहब के दिखाए मार्ग पर चलते हुए एक समतामूलक और प्रगतिशील समाज के निर्माण में अपना योगदान दें।

जयंती समारोह में महापौर श्रीमती संजू देवी राजपूत, विभिन्न जनप्रतिनिधि, सामाजिक संगठनों के सदस्य और बड़ी संख्या में आम नागरिक उपस्थित रहे।

सभी ने एक स्वर में बाबा साहब के विचारों को आगे बढ़ाने का संकल्प लिया और उनके आदर्शों को समाज के प्रत्येक वर्ग तक पहुँचाने की बात कही।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन