Saturday 19th of September 2026

ब्रेकिंग

रेल सुविधाओं का विस्तार नहीं हुआ तो जल्द करेंगे आंदोलन: सांसद ज्योत्सना महंत ।

हारे का सहारा, बाबा श्याम हमारा के जयकारों से गूंजेगी बुंदेली, 19 सितंबर को सजेगा 12वां श्री श्याम अखाड़ा का भव्य दरबार।

नराकास कोरबा को अखिल भारतीय स्तर पर ‘नराकास प्रोत्साहन सम्मान’ की ‘प्रशंसनीय’ श्रेणी में सम्मान।

सेवा संकल्प अभियान में स्वर्गीय बिसाहू दास महंत चिकित्सा महाविद्यालय एवं अस्पताल कोरबा में चार कार्यक्रमों से दिया सेवा

सोफे में छिपा बैठा था कोबरा, वन विभाग और RCRS की टीम ने किया सुरक्षित रेस्क्यू।

कोरबा : गुरु रविदास जयंती पर गूंजा समरसता का संदेश, भाजपा कार्यालय में भव्य संत समागम एवं कलश वितरण।

कोरबा (दैनिक न्यूज उड़ान) भारतीय जनता पार्टी जिला कोरबा के तत्वावधान में संत शिरोमणि गुरु रविदास जी महाराज की 650वीं जयंती के पावन अवसर पर शुक्रवार, 21 अगस्त को भाजपा जिला कार्यालय, टी.पी. नगर, कोरबा में भव्य संत समागम एवं कलश वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया।

यह कार्यक्रम रायपुर संभाग सह प्रभारी डॉ. राजीव सिंह के मुख्य आतिथ्य तथा भाजपा जिलाध्यक्ष गोपाल मोदी की अध्यक्षता एवं

प्रदेश मंत्री ऋतु चौरसिया के गरिमामय में संपन्न हुआ।

अतिथियों एवं उपस्थित जनप्रतिनिधियों ने संत शिरोमणि गुरु रविदास जी महाराज के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर उनके बताए मार्ग पर चलने का संकल्प लिया।

इस अवसर पर भाजपा कार्यालय में सामाज के प्रबुद्धजनों को साल और श्रीफल देकर सम्मान किया गया।

गोपाल मोदी ने कहा—गुरु रविदास जी ने सिखाया, पवित्र मन में ही ईश्वर का वास।

जिलाध्यक्ष गोपाल मोदी ने संत शिरोमणि गुरु रविदास जी के जीवन प्रसंग का उल्लेख करते हुए कहा कि “मन चंगा तो कठौती में गंगा”।

उन्होंने बताया कि संत गुरु रविदास जी का जन्म वाराणसी के समीप स्थित सीरगोवर्धनपुर ग्राम में हुआ था।

वे अपने जीवन-यापन के लिए मोची का कार्य करते थे। एक बार उनके समाज के लोग गंगा स्नान के लिए जा रहे थे।

गुरु रविदास जी ने उनसे कहा कि वे स्वयं गंगा स्नान के लिए नहीं जा सकते। उन्होंने अपने पास रखे कुछ रुपये समाज के लोगों को देते हुए कहा कि गंगा स्नान के दौरान मेरी ओर से यह रुपये मां गंगा को अर्पित कर देना।

जब लोग गंगा तट पर पहुंचे और गुरु रविदास जी द्वारा दिए गए रुपये मां गंगा में अर्पित किए, तब मान्यता के अनुसार मां गंगा स्वयं प्रकट हुईं और गुरु रविदास जी के प्रेम एवं श्रद्धा को स्वीकार किया।

इस प्रसंग के माध्यम से गुरु रविदास जी ने संदेश दिया कि यदि मन पवित्र और श्रद्धा से भरा हो, तो ईश्वर की प्राप्ति के लिए कहीं दूर जाने की आवश्यकता नहीं होती।

सच्ची भक्ति और निर्मल मन में ही ईश्वर का वास होता है।

राजीव सिंह ने कहा—गुरु रविदास जी ने दिया समानता का संदेश।

रायपुर संभाग के सह प्रभारी डॉ राजीव सिंह ने कहा कि संत शिरोमणि गुरु रविदास जी के अनुयायी समाज के सभी वर्गों से थे।

गुरु रविदास जी ने हमेशा सभी लोगों को समान दृष्टि से देखा और समाज में ऊंच-नीच एवं भेदभाव के विरुद्ध समानता और भाईचारे का संदेश दिया।

उन्होंने कहा कि गुरु रविदास जी की शिक्षाओं से प्रभावित होकर समाज के अनेक राजा-महाराजा भी उनके अनुयायी बने और उनके बताए मार्ग पर चलते हुए मानवता, समानता तथा सद्भावना का संदेश जन-जन तक पहुंचाया।

संत रविदास जी ने दिया समरस समाज का संदेश - भोजराम देवांगन।

छ.ग. हाथकरधा संघ के अध्यक्ष भोजराम देवांगन ने संत रविदास जी के जीवन, उनके सामाजिक चिंतन और समरस समाज की स्थापना के लिए दिए गए संदेश को स्मरण करते हुए कहा कि संत रविदास जी ने समाज को भेदभाव से ऊपर उठकर समानता, सद्भाव, प्रेम और मानवता के मार्ग पर चलने की प्रेरणा दी।

उनके विचार आज भी समाज में सामाजिक एकता और समरसता को मजबूत करने की दिशा में प्रेरणास्रोत हैं।

कार्यक्रम के दौरान जिले से 24 मंडलों में सम्मान एवं धार्मिक परंपराओं के अनुरूप कलश वितरण भी किया गया। वितरण कलश को सभी मण्डल के मंदिर में स्थापित किया जाएगा।

कार्यक्रम में प्रदेश संयोजक पंचायत प्रकोष्ठ पवन गर्ग, जिला महामंत्री संजय शर्मा, अजय विश्वकर्मा, संतोषी दीवान, योगेश जैन, रुक्मणी नायर, नवीन अरोड़ा, अजय कंवर, नवीन मार्कंडेय, कमला बरेठ, अर्जुन गुप्ता, डॉ. विजय राठौर, राजेश लहरे, प्रीति स्वर्णकार, संजय राठौर, संजीव शर्मा, प्रदीप सिंह व अविनाश दुबे सहित समस्त मंडल अध्यक्ष, भाजपा पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे। संत रविदास जी की जयंती के अवसर पर आयोजित यह कार्यक्रम सामाजिक समरसता, सद्भाव और संगठनात्मक एकजुटता का संदेश देने वाला गरिमामय आयोजन रहा।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन