Saturday 19th of September 2026

ब्रेकिंग

रेल सुविधाओं का विस्तार नहीं हुआ तो जल्द करेंगे आंदोलन: सांसद ज्योत्सना महंत ।

हारे का सहारा, बाबा श्याम हमारा के जयकारों से गूंजेगी बुंदेली, 19 सितंबर को सजेगा 12वां श्री श्याम अखाड़ा का भव्य दरबार।

नराकास कोरबा को अखिल भारतीय स्तर पर ‘नराकास प्रोत्साहन सम्मान’ की ‘प्रशंसनीय’ श्रेणी में सम्मान।

सेवा संकल्प अभियान में स्वर्गीय बिसाहू दास महंत चिकित्सा महाविद्यालय एवं अस्पताल कोरबा में चार कार्यक्रमों से दिया सेवा

सोफे में छिपा बैठा था कोबरा, वन विभाग और RCRS की टीम ने किया सुरक्षित रेस्क्यू।

कोरबा : मिनिमाता गर्ल्स कॉलेज में चोरी का खुलासा। पुलिस सहायता केंद्र मानिकपुर की कार्यवाही।

मिनिमाता गर्ल्स कॉलेज में चोरी का खुलासा।

पुलिस सहायता केंद्र मानिकपुर की कार्यवाही।

01 आरोपी गिरफ्तार, 03 विधि से संघर्षरत बालक संरक्षण में।

चोरी का एल्युमिनियम एवं अन्य सामान बरामद।

कोरबा (दैनिक न्यूज उड़ान) पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ तिवारी के नेतृत्व में संपूर्ण कोरबा जिले में चोरी एवं संपत्ति संबंधी अपराधों में लगातार प्रभावी कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में कोतवाली थाना क्षेत्र अंतर्गत पुलिस सहायता केंद्र मानिकपुर में मिनिमाता गर्ल्स कॉलेज परिसर में हुई चोरी के प्रकरण में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए वारदात का खुलासा किया है।

पुलिस टीम द्वारा घटना की सूचना प्राप्त होने के बाद लगातार पतासाजी करते हुए संदिग्धों से पूछताछ एवं उपलब्ध जानकारी के आधार पर आरोपियों की पहचान की गई।

कार्रवाई के दौरान चोरी की वारदात में संलिप्त 01 वयस्क आरोपी को गिरफ्तार किया गया तथा 03 विधि से संघर्षरत बालकों को संरक्षण में लिया गया।

चोरी का सामान बरामद

पुलिस द्वारा आरोपियों की निशानदेही पर चोरी किए गए एल्युमिनियम के फ्रेम, एल्युमिनियम एवं लोहे का अन्य सामान बरामद किया गया। साथ ही वारदात में प्रयुक्त सब्बल, पेचकस आदि औजार भी जब्त किए गए हैं।

चोरी के प्रकरणों में लगातार कार्रवाई।

कोरबा पुलिस द्वारा “ सजग कोरबा–सतर्क कोरबा” अभियान के तहत चोरी एवं संपत्ति संबंधी अपराधों को गंभीरता से लेते हुए ऐसे प्रकरणों में आरोपियों की शीघ्र पतासाजी, गिरफ्तारी एवं चोरी गई संपत्ति की बरामदगी के लिए लगातार कार्रवाई की जा रही है।

पुलिस द्वारा अपराधियों की गतिविधियों पर सतत निगरानी रखते हुए आम नागरिकों की संपत्ति एवं सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए थाना एवं पुलिस सहायता केंद्र स्तर पर प्रभावी कार्रवाई निरंतर जारी है।

प्रकरण की जानकारी।

थाना: कोतवाली, कोरबा

कार्यवाही: पुलिस सहायता केंद्र मानिकपुर

अपराध क्रमांक: 699/2026

धारा: 331(4), 305(1), 3(5) बीएनएस

वयस्क आरोपी: 01 गिरफ्तार

विधि से संघर्षरत बालक: 03 संरक्षण में

बरामदगी: एल्युमिनियम फ्रेम एवं अन्य सामग्री तथा वारदात में प्रयुक्त औजार

कोरबा पुलिस

सजग कोरबा सतर्क कोरबा

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन