Tuesday 22nd of September 2026

ब्रेकिंग

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी की भक्ति और नुआखाई की संस्कृति में दिखी सामाजिक एकता।

एसईसीएल मुख्यालय बिलासपुर में डायरेक्टेड, विधायक प्रेमचंद पटेल व भूविस्थापितों के बीच सार्थक चर्चा हुई।

ऑपरेशन आघात : नशे के खिलाफ रायगढ़ पुलिस की ताबड़तोड़ कार्रवाई, करीब एक किलो गांजा और 58.32 लीटर अवैध शराब जब्त

कोरबा ब्रेकिंग: सिंघाली के जंगल में जुए के फड़ पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 11 जुआरी गिरफ्तार, 11.56 लाख की संपत्ति जब्त।

गणेश विसर्जन में पुलिस की सख्ती: नियम तोड़ने वाले डीजे एवं पिकअप वाहन जप्त।

कोरबा : कोरबा प्रेस क्लब चुनाव: कार्यकारिणी सदस्य बने वरिष्ठ पत्रकार राजेश मिश्रा, समर्थकों में हर्ष।

कोरबा( न्यूज उड़ान )कोरबा प्रेस क्लब के प्रतिष्ठापूर्ण चुनाव में वरिष्ठ पत्रकार राजेश कुमार मिश्रा (मिठ्ठू) कार्यकारिणी सदस्य पद पर निर्वाचित हुए हैं।

उनकी जीत की घोषणा होते ही पत्रकार साथियों, शुभचिंतकों और समर्थकों में खुशी की लहर दौड़ गई।

परिणाम आते ही समर्थकों ने राजेश मिश्रा को बधाई देने का तांता लग गया और उनके उज्ज्वल कार्यकाल की कामना की।

पत्रकारिता के क्षेत्र में लंबे समय से सक्रिय राजेश मिश्रा अपनी निष्पक्ष लेखनी, सामाजिक सरोकारों और पत्रकार हितों के प्रति समर्पण के लिए जाने जाते हैं।

"विश्वास पर खरा उतरूंगा": राजेश मिश्रा

निर्वाचन के बाद राजेश मिश्रा ने सभी मतदाताओं एवं समर्थकों का आभार जताया।

उन्होंने कहा, "जिस विश्वास के साथ आपने यह जिम्मेदारी सौंपी है, उस पर खरा उतरने का पूरा प्रयास करूंगा।

प्रेस क्लब की गरिमा बनाए रखना और पत्रकारों के हितों की रक्षा करना मेरी पहली प्राथमिकता होगी।"

उन्होंने आगे कहा कि प्रेस क्लब केवल एक संगठन नहीं, बल्कि पत्रकारों की आवाज और उनके अधिकारों का मंच है।

"सभी साथियों के सहयोग से पत्रकारों की समस्याओं के समाधान, प्रशिक्षण कार्यक्रमों के आयोजन तथा प्रेस क्लब की गतिविधियों को नई दिशा देने के लिए निरंतर प्रयास किए जाएंगे।

संगठन को और अधिक मजबूत बनाना हमारा सामूहिक लक्ष्य है।"

पत्रकार जगत ने दी शुभकामनाएं

राजेश मिश्रा की इस सफलता पर कोरबा के वरिष्ठ एवं युवा पत्रकारों ने उन्हें बधाई दी है। पत्रकार संगठनों ने उम्मीद जताई कि उनके अनुभव और ऊर्जा से प्रेस क्लब नई ऊंचाइयों को छुएगा।

चुनाव में मिली इस जीत को पत्रकार एकता की जीत बताते हुए कई साथियों ने कहा कि राजेश मिश्रा के कार्यकारिणी में आने से पत्रकार हितों से जुड़े मुद्दे और मजबूती से उठेंगे।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन