Saturday 19th of September 2026

ब्रेकिंग

रेल सुविधाओं का विस्तार नहीं हुआ तो जल्द करेंगे आंदोलन: सांसद ज्योत्सना महंत ।

हारे का सहारा, बाबा श्याम हमारा के जयकारों से गूंजेगी बुंदेली, 19 सितंबर को सजेगा 12वां श्री श्याम अखाड़ा का भव्य दरबार।

नराकास कोरबा को अखिल भारतीय स्तर पर ‘नराकास प्रोत्साहन सम्मान’ की ‘प्रशंसनीय’ श्रेणी में सम्मान।

सेवा संकल्प अभियान में स्वर्गीय बिसाहू दास महंत चिकित्सा महाविद्यालय एवं अस्पताल कोरबा में चार कार्यक्रमों से दिया सेवा

सोफे में छिपा बैठा था कोबरा, वन विभाग और RCRS की टीम ने किया सुरक्षित रेस्क्यू।

कोरबा : कांग्रेस का हल्ला बोल - महंगी बिजली, बदहाल सड़क और पानी को लेकर।

कांग्रेस का हल्ला बोल - महंगी बिजली, बदहाल सड़क और पानी को लेकर।

10 दिन का अल्टीमेटम; 11वें दिन निगम घेराव की चेतावनी।

कोरबा ( दैनिक न्यूज उड़ान) महंगी बिजली, स्मार्ट मीटर, बदहाल सड़कों और शुद्ध पेयजल के मुद्दे पर कोरबा कांग्रेस अब सड़क पर उतरने की तैयारी में है।

शनिवार को टीपी नगर स्थित जिला कांग्रेस कार्यालय में पूर्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल की विशेष मौजूदगी में हुई जिला कांग्रेस कमेटी की बैठक में भाजपा सरकार और नगर निगम को घेरने की रणनीति तैयार की गई।

बैठक में कांग्रेस ने 400 यूनिट तक हाफ बिजली बिल योजना, स्मार्ट मीटर बदलने, बढ़ी हुई बिजली दरों, खराब सड़कों, शुद्ध पेयजल और साफ-सफाई जैसे मुद्दों को लेकर चरणबद्ध आंदोलन का ऐलान किया।

10 दिन का अल्टीमेटम, फिर निगम घेराव

जिला कांग्रेस अध्यक्ष मुकेश राठौर ने बताया कि सोमवार 24 अगस्त को सुबह 10 बजे कांग्रेस का प्रतिनिधिमंडल कलेक्टर कार्यालय पहुंचेगा और सड़क, बिजली, पानी तथा साफ-सफाई से जुड़े मुद्दों को लेकर ज्ञापन सौंपेगा।

कांग्रेस ने प्रशासन से 10 दिनों के भीतर सुधार, मरम्मत और जरूरी निर्माण कार्य शुरू कराने की मांग की है।

कांग्रेस का कहना है कि यदि 10 दिनों में समस्याओं का समाधान नहीं हुआ तो 11वें और 12वें दिन नगर निगम कार्यालय के सामने विशाल धरना-प्रदर्शन किया जाएगा और निगम कार्यालय का घेराव किया जाएगा।

जयसिंह अग्रवाल ने महंगाई पर सरकार को घेरा

पूर्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल ने कहा कि त्योहारों का समय सामने है, लेकिन महंगाई बेलगाम हो चुकी है।

उन्होंने दावा किया कि चीनी करीब 40 रुपये किलो से बढ़कर 72 रुपये और प्याज 25 रुपये से बढ़कर 60 रुपये किलो तक पहुंच गया है।

रसोई में इस्तेमाल होने वाली अन्य वस्तुओं की कीमतों में भी बढ़ोतरी से आम आदमी और मध्यमवर्गीय परिवारों का बजट बिगड़ गया है।

उन्होंने बिजली दरों में बढ़ोतरी और 400 यूनिट तक हाफ बिजली बिल योजना में किए जा रहे बदलाव को लेकर भी सरकार पर निशाना साधा।

सड़क-पानी को लेकर निगम पर बरसे नेता प्रतिपक्ष

नगर निगम के नेता प्रतिपक्ष कृपाराम साहू ने शहर की बदहाल सड़कों और पेयजल व्यवस्था को लेकर निगम प्रशासन को घेरा।

उन्होंने कहा कि पहले विपक्ष सड़क से बजरी-गिट्टी उठाकर महापौर के चेंबर में रखकर विरोध जताता था, लेकिन आज शहर की लगभग सभी प्रमुख सड़कों की हालत खराब है।

उन्होंने आरोप लगाया कि बारिश के दौरान भी शहरवासियों को पर्याप्त शुद्ध पेयजल उपलब्ध नहीं हो सका।

.उनका कहना था कि शहर सरकार की पहली जिम्मेदारी बिजली, पानी, सड़क और साफ-सफाई जैसी मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराना है, लेकिन निगम के 17 महीने के कार्यकाल में शहरवासी इन सुविधाओं के लिए परेशान हैं।

बैठक को श्याम सुंदर सोनी ने भी संबोधित किया, संचालन ब्लॉक अध्यक्ष पालुराम साहू ने किया।

बैठक में महिला कांग्रेस, युवा कांग्रेस, सेवादल, विभिन्न प्रकोष्ठों के पदाधिकारियों सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस नेता और कार्यकर्ता मौजूद रहे।

अब देखना होगा कि कांग्रेस के 10 दिन के अल्टीमेटम के बाद प्रशासन और नगर निगम क्या कदम उठाते हैं।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन