कोरबा : श्रीमद्भागवत कथा में शामिल हुए जयसिंह अग्रवाल। भगवान नरसिंह एवं भक्त प्रहलाद के प्रसंग ने श्रद्धालुओं को किया भावविभोर।
Vivek Sahu
Sun, Sep 20, 2026

कोरबा (दैनिक न्यूज उड़ान) पूर्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल दर्री स्थित श्री दुर्गा पंडाल में सिंघानिया परिवार (दर्री एवं कोरबा) द्वारा आयोजित श्रीमद्भागवत कथा ज्ञान यज्ञ में सम्मिलित हुए। उन्होंने वृंदावन धाम (बरसाना) से पधारे कथा व्यास पंडित श्री हेमंत कृष्ण गोस्वामी जी के मुखारविंद से श्रीमद्भागवत कथा का श्रवण किया।
कथा के दौरान भगवान श्री नरसिंह एवं भक्त प्रहलाद के प्रसंग का भावपूर्ण वर्णन किया जा रहा था।
भगवान के प्रति प्रहलाद की अटूट भक्ति और विश्वास की कथा सुनकर उपस्थित श्रद्धालु भावविभोर हो उठे।
इस अवसर पर श्री जयसिंह अग्रवाल ने कथा आयोजक सिंघानिया परिवार को सफल आयोजन के लिए हार्दिक शुभकामनाएं एवं बधाई दी।
उन्होंने भगवान श्रीकृष्ण से सभी के सुख, शांति, समृद्धि एवं मंगल की कामना की।
Tags :
विज्ञापन
विज्ञापन
जरूरी खबरें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन