Friday 25th of September 2026

ब्रेकिंग

सेवा संकल्प अभियान के तहत आदिवासी शक्तिपीठ कोरबा में वृहद् स्वास्थ्य शिविर एवं महा रक्तदान शिविर में 552 व्यक्तियों क

सेवा संकल्प अभियान के तहत शहर में वृहद स्वास्थ्य एवं महारक्तदान शिविर का हुआ आयोजन।

झारखंड की ग्रामीण विकास मंत्री दीपिका पांडेय सिंह की बेटी तृषा सिंह का सड़क हादसे में निधन।

एक नेक फैसला, कई जीवनों में नई उम्मीद-सेवा संकल्प अभियान में देहदान एवं नेत्रदान का संकल्प।

गणेश उत्सव के दौरान कोरबा पुलिस का “ऑपरेशन आघात”। प्रमुख कार्रवाई

जम्मू/राजौरी : राजौरी से रंगे हाथ रिश्वत लेता पकड़ा गया जम्मू कश्मीर पुलिस का हेड कॉनस्टेबल, एसीबी ने बिछाया जाल।

जम्मू/राजौरी / न्यूज उड़ान

जम्मू-कश्मीर में भ्रष्टाचार के खिलाफ कार्रवाई करते हुए भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो टीम (एसीबी) ने एक पुलिसकर्मी को रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया है।

यह मामला राजौरी जिले के थन्नामंडी थाना क्षेत्र का है, जहां तैनात हेड कांस्टेबल मोहम्मद इलियास को 10 हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए पकड़ा गया।

अधिकारियों के मुताबिक, यह कार्रवाई एक शिकायत के आधार पर की गई।

शिकायतकर्ता अब्दुल हामिद ने आरोप लगाया था कि पुलिसकर्मी उनके वाहन को छोड़ने के बदले पैसे मांग रहा था।

यह वाहन एक सड़क हादसे में शामिल था, जो शाहदरा शरीफ जाते समय हुआ था।

शिकायतकर्ता ने बताया कि वह पहले ही 5 हजार रुपये दे चुका था, लेकिन इसके बावजूद उससे और 10,000 रुपये की मांग की जा रही थी।

उसे यह भी कहा गया कि अगर वह पैसे नहीं देगा, तो केस को लंबा खींचा जाएगा और वाहन रिलीज नहीं किया जाएगा।

लगातार हो रही इस मांग और परेशानियों के चलते उसने एंटी करप्शन ब्यूरो से संपर्क किया।

शिकायत मिलने के बाद एसीबी की टीम ने तुरंत जाल बिछाया तय योजना के तहत जैसे ही आरोपी ने रिश्वत की रकम स्वीकार की, उसे मौके पर ही पकड़ लिया गया।

इस कार्रवाई के दौरान आरोपी को रंगे हाथों गिरफ्तार किया गया।

गिरफ्तारी के बाद आरोपी को हिरासत में लेकर आगे की जांच शुरू कर दी गई है. अधिकारियों का कहना है कि इस मामले में सभी पहलुओं की गहराई से जांच की जाएगी और दोषी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

यह मामला एक बार फिर दिखाता है कि भ्रष्टाचार के खिलाफ एजेंसियां सक्रिय हैं और आम लोगों की शिकायतों पर तुरंत कार्रवाई हो रही है।

एसीबी ने लोगों से अपील की है कि यदि कोई अधिकारी रिश्वत मांगता है, तो वे बिना डर शिकायत करें।

रिपोर्ट.....अनिल भारद्वाज

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन