Saturday 26th of September 2026

ब्रेकिंग

सेवा संकल्प अभियान के तहत आदिवासी शक्तिपीठ कोरबा में वृहद् स्वास्थ्य शिविर एवं महा रक्तदान शिविर में 552 व्यक्तियों क

सेवा संकल्प अभियान के तहत शहर में वृहद स्वास्थ्य एवं महारक्तदान शिविर का हुआ आयोजन।

झारखंड की ग्रामीण विकास मंत्री दीपिका पांडेय सिंह की बेटी तृषा सिंह का सड़क हादसे में निधन।

एक नेक फैसला, कई जीवनों में नई उम्मीद-सेवा संकल्प अभियान में देहदान एवं नेत्रदान का संकल्प।

गणेश उत्सव के दौरान कोरबा पुलिस का “ऑपरेशन आघात”। प्रमुख कार्रवाई

कोरबा : डीपीएस कोरबा पूर्व छात्र (Alumni) रीयूनियन 2026: यादों का संगम।

कोरबा( न्यूज उड़ान) दिल्ली पब्लिक स्कूल (डीपीएस) कोरबा के बैच 2001 पास आउट पूर्व छात्र (Alumni) का बहुप्रतीक्षित पूर्व छात्र (Alumni) रीयूनियन इस वर्ष 24 जनवरी से 26 जनवरी तक कोरबा में आयोजित किया जा रहा है।

करीब 25 वर्षों बाद एक बार फिर पुराने दोस्त और सहपाठी एक साथ मिलकर यादों को ताज़ा करेंगे और वर्षों पुरानी मित्रता को नए सिरे से जीवंत करेंगे।

यह तीन दिवसीय आयोजन पुराने साथियों को फिर से जोड़ने, यादों को ताज़ा करने और वर्षों बाद एक-दूसरे से मिलने का एक भावनात्मक एवं यादगार अवसर होगा।

इस रीयूनियन में बैच 2001 के पूर्व छात्र-छात्राएं शामिल होंगे। कार्यक्रम के दौरान परिचय एवं संवाद सत्र, स्मृति-साझाकरण, मनोरंजक गतिविधियाँ, सांस्कृतिक प्रस्तुतियाँ तथा समूह फोटो जैसी विशेष गतिविधियाँ भी रखी गई हैं, जिससे यह आयोजन सभी के लिए अविस्मरणीय बन सके।

आयोजकों के अनुसार यह कार्यक्रम केवल एक मिलन नहीं, बल्कि डीपीएस कोरबा की गौरवशाली परंपरा, शिक्षा-संस्कार और मित्रता के मजबूत रिश्तों का उत्सव है।

इस अवसर पर विद्यालय से जुड़े शिक्षकगण एवं विशेष अतिथि भी आमंत्रित रहेंगे, जिनका सम्मान किया जाएगा।

पूर्व छात्र (Alumni) टीम ने सभी पूर्व विद्यार्थियों से अपील की है कि वे इस रीयूनियन में सहभागिता कर कार्यक्रम को सफल बनाएं।

समापन: 26 जनवरी, कोरबा

जारीकर्ता: डीपीएस कोरबा पूर्व छात्र (Alumni) टीम

संपर्क:

साहिल क्षेत्रपाल | प्रशांत मुरारका | अभिषेक चौधरी

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन