Friday 25th of September 2026

ब्रेकिंग

सेवा संकल्प अभियान के तहत आदिवासी शक्तिपीठ कोरबा में वृहद् स्वास्थ्य शिविर एवं महा रक्तदान शिविर में 552 व्यक्तियों क

सेवा संकल्प अभियान के तहत शहर में वृहद स्वास्थ्य एवं महारक्तदान शिविर का हुआ आयोजन।

झारखंड की ग्रामीण विकास मंत्री दीपिका पांडेय सिंह की बेटी तृषा सिंह का सड़क हादसे में निधन।

एक नेक फैसला, कई जीवनों में नई उम्मीद-सेवा संकल्प अभियान में देहदान एवं नेत्रदान का संकल्प।

गणेश उत्सव के दौरान कोरबा पुलिस का “ऑपरेशन आघात”। प्रमुख कार्रवाई

कोरबा : जिला कांग्रेस अध्‍यक्ष मुकेश राठौर, नेता प्रतिपक्ष कृपाराम साहु, पार्षद रविसिंह चंदेल, नारायण कुर्रे, बद्री किरण, सुकसाग

जिला कांग्रेस अध्‍यक्ष मुकेश राठौर, नेता प्रतिपक्ष कृपाराम साहु, पार्षद रविसिंह चंदेल, नारायण कुर्रे, बद्री किरण, सुकसागर निर्मलकर, सुभाष राठौर, डॉ. गोपाल कुर्रे आदि ने बुधवारी बाजार के पास निर्माण कराये जा रहे विकास कार्यों का निरीक्षण किया ।

निरीक्षण के दौरान अनेकों अनियमितता पाई गई ।

नेता प्रतिपक्ष कृपाराम साहु ने सवाल उठाया कि बुधवारी बाजार के पास लोहे का ग्रिल लगाकर थर्मोप्‍लास्‍ट (नो पार्किंग) लगाया गया है, वहीं नाली निर्माण का कार्य प्रगति पर है ।

इस पर कृपाराम साहु ने कहा कि शीघ्र ही यहॉं गौरव पथ बनना है, जो प्रक्रिया में है।

गौरव पथ के निर्माण के समय यहॉं लगे लोहे के ग्रील, थर्मोप्‍लास्‍ट और नाली का टूटना लगभग तय है ।

ऐसे में जनता के पैसे का दुरूपयोग किसलिए यह समझ से परे है ।

जिला कांग्रेस अध्‍यक्ष मुकेश राठौर ने बताया कि कोरबा नगर निगम में पिछले 10 वर्षों से ईंट से नाली निर्माण बंद है ।

पिछले 2 कार्यकाल के दौरान कोरबा निगम क्षेत्र में जितने भी नालियों का निर्माण हुआ, वह सब सीमेंट, छड़, क्रांक्रिट से हुआ है लेकिन बुधवारी बाजार में जल्‍दबाजी में राखड़ ईंट से नाली का निर्माण कराया जा रहा है, इस निर्माण से कमीशनखोरी की बू आ रही है ।

कांग्रेस के विपक्ष के पार्षदगण इस मामले की जांच कर जिम्‍मेदारों पर कार्यवाई की मांग किया है ।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन