Friday 25th of September 2026

ब्रेकिंग

सेवा संकल्प अभियान के तहत आदिवासी शक्तिपीठ कोरबा में वृहद् स्वास्थ्य शिविर एवं महा रक्तदान शिविर में 552 व्यक्तियों क

सेवा संकल्प अभियान के तहत शहर में वृहद स्वास्थ्य एवं महारक्तदान शिविर का हुआ आयोजन।

झारखंड की ग्रामीण विकास मंत्री दीपिका पांडेय सिंह की बेटी तृषा सिंह का सड़क हादसे में निधन।

एक नेक फैसला, कई जीवनों में नई उम्मीद-सेवा संकल्प अभियान में देहदान एवं नेत्रदान का संकल्प।

गणेश उत्सव के दौरान कोरबा पुलिस का “ऑपरेशन आघात”। प्रमुख कार्रवाई

राउरकेला : शोक समाचार : सफर के दौरान थम गईं भागवताचार्य 'कृष्ण शुभम' महाराज की सांसें; शालीमार एक्सप्रेस में शौचालय के पास गिरे और

शोक समाचार : सफर के दौरान थम गईं भागवताचार्य 'कृष्ण शुभम' महाराज की सांसें; शालीमार एक्सप्रेस में शौचालय के पास गिरे और हो गया निधन।

31 साल के प्रसिद्ध युवा कथावाचक ने ट्रेन में तोड़ा दम, सीने में दर्द और सांस लेने की तकलीफ के बाद हुए बेसुध।

​राउरकेला (न्यूज उड़ान) राजनांदगांव: छत्तीसगढ़ के सुप्रसिद्ध भागवताचार्य और युवा कथावाचक श्री कृष्ण शुभम महाराज का सोमवार सुबह कुर्ला एक्सप्रेस में यात्रा के दौरान हृदय विदारक निधन हो गया।

31 वर्षीय महाराज जी पश्चिम बंगाल के शालीमार में एक धार्मिक प्रवचन कार्यक्रम में शामिल होने जा रहे थे, लेकिन नियति को कुछ और ही मंजूर था।

​शौचालय के पास अचानक हुए बेसुध।

​मिली जानकारी के अनुसार, महाराज जी रविवार शाम 5:50 बजे ट्रेन नंबर 18029 (LTT शालीमार कुर्ला एक्सप्रेस) में सवार हुए थे।

उनके साथ उनके सेवादार इन्द्रजीत तिवारी भी मौजूद थे। सोमवार की सुबह जब ट्रेन राउरकेला स्टेशन के समीप थी, तब वे अपनी बर्थ से उठकर शौचालय की ओर गए।

प्रत्यक्षदर्शियों और सेवादार के अनुसार, शौचालय का दरवाजा खोलने से पहले ही वे अचानक बेसुध होकर गिर पड़े।

सांस लेने में तकलीफ और तड़प

​बताया जा रहा है कि गिरने के बाद उन्हें अचानक सीने में तेज दर्द और सांस लेने में भारी तकलीफ होने लगी।

सेवादार की मौजूदगी में ही उन्होंने तड़पना शुरू कर दिया और कुछ ही देर में उनके प्राण पखेरू उड़ गए।

इस आकस्मिक घटना ने ट्रेन में मौजूद यात्रियों और उनके अनुयायियों को झकझोर कर रख दिया है।

​छत्तीसगढ़ में शोक की लहर

​राजनांदगांव के मूल निवासी श्री कृष्ण शुभम महाराज अपनी ओजस्वी वाणी और कम उम्र में ही भागवत कथा के गहन ज्ञान के लिए पूरे प्रदेश में विख्यात थे।

उनके निधन की खबर फैलते ही राजनांदगांव सहित पूरे प्रदेश के भक्त समाज में शोक की लहर दौड़ गई है।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन