Tuesday 22nd of September 2026

ब्रेकिंग

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी की भक्ति और नुआखाई की संस्कृति में दिखी सामाजिक एकता।

एसईसीएल मुख्यालय बिलासपुर में डायरेक्टेड, विधायक प्रेमचंद पटेल व भूविस्थापितों के बीच सार्थक चर्चा हुई।

ऑपरेशन आघात : नशे के खिलाफ रायगढ़ पुलिस की ताबड़तोड़ कार्रवाई, करीब एक किलो गांजा और 58.32 लीटर अवैध शराब जब्त

कोरबा ब्रेकिंग: सिंघाली के जंगल में जुए के फड़ पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 11 जुआरी गिरफ्तार, 11.56 लाख की संपत्ति जब्त।

गणेश विसर्जन में पुलिस की सख्ती: नियम तोड़ने वाले डीजे एवं पिकअप वाहन जप्त।

कोरबा : मुख्यमंत्री हेल्पलाइन से आमजन को मिल रही त्वरित राहत, रामनाथ कश्यप की समस्या हुई दूर।

मुख्यमंत्री हेल्पलाइन से आमजन को मिल रही त्वरित राहत, रामनाथ कश्यप की समस्या हुई दूर।

समयबद्ध निराकरण से मिली राहत, परिवार को मिला जॉब कार्ड।

कोरबा (न्यूज उड़ान)

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में संचालित  मुख्यमंत्री हेल्पलाइन  आम नागरिकों की समस्याओं के त्वरित एवं समयबद्ध निराकरण की प्रभावी व्यवस्था के रूप में कार्य कर रही है।

इसके माध्यम से शिकायतों का शीघ्र समाधान सुनिश्चित होने के साथ ही पात्र हितग्राहियों को शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ भी समय पर प्राप्त हो रहा है।

मुख्यमंत्री हेल्पलाइन शासन और नागरिकों के बीच संवाद तथा समस्या समाधान की प्रक्रिया को अधिक सरल, पारदर्शी और जवाबदेह बना रही है।

कोरबा विकासखंड की ग्राम पंचायत कुरुडीह निवासी रामनाथ कश्यप लंबे समय से अपने परिवार का जॉब कार्ड बनवाने का प्रयास कर रहे थे।

उन्होंने लगभग पांच माह पूर्व ग्राम पंचायत में जॉब कार्ड के लिए आवेदन प्रस्तुत किया था, किंतु निर्धारित प्रक्रिया पूर्ण नहीं होने के कारण जॉब कार्ड जारी नहीं हो पाया।

जॉब कार्ड के अभाव में उनका परिवार मनरेगा/वीबी जी राम जी सहित रोजगार आधारित शासकीय योजनाओं के लाभ से वंचित था।

समस्या के समाधान के लिए श्री रामनाथ कश्यप ने मुख्यमंत्री हेल्पलाइन में शिकायत दर्ज कराई।

शिकायत में उन्होंने बताया कि  नए जॉब कार्ड बनाने हेतु आवेदन किया गया था, लेकिन कई माह बीत जाने के बाद भी आवश्यक कार्यवाही नहीं हो सकी थी।

आवेदन प्राप्त होने के बाद जनपद पंचायत कोरबा द्वारा प्रकरण को गंभीरता से लेते हुए आवश्यक जांच एवं कार्यवाही की गई।

प्रक्रिया पूर्ण होने पर परिवार का नवीन जॉब कार्ड तैयार किया गया तथा अधिकारियों द्वारा रामनाथ कश्यप के निवास पहुंचकर उन्हें जॉब कार्ड प्रदान किया गया।

जॉब कार्ड प्राप्त होने पर रामनाथ कश्यप ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि मुख्यमंत्री हेल्पलाइन के माध्यम से उनकी लंबे समय से लंबित समस्या का समाधान हुआ है।

अब उनका परिवार रोजगार संबंधी योजनाओं का लाभ प्राप्त कर सकेगा।

उन्होंने मुख्यमंत्री विष्णु देव साय एवं जिला प्रशासन के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यह व्यवस्था आम नागरिकों की समस्याओं के समाधान में अत्यंत उपयोगी सिद्ध हो रही है।

जिससे आमजनो को योजनाओं का लाभ समय पर मिल रहा है तथा प्रशासन के प्रति लोगों का विश्वास लगातार सुदृढ़ हो रहा है।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन