Tuesday 22nd of September 2026

ब्रेकिंग

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी की भक्ति और नुआखाई की संस्कृति में दिखी सामाजिक एकता।

एसईसीएल मुख्यालय बिलासपुर में डायरेक्टेड, विधायक प्रेमचंद पटेल व भूविस्थापितों के बीच सार्थक चर्चा हुई।

ऑपरेशन आघात : नशे के खिलाफ रायगढ़ पुलिस की ताबड़तोड़ कार्रवाई, करीब एक किलो गांजा और 58.32 लीटर अवैध शराब जब्त

कोरबा ब्रेकिंग: सिंघाली के जंगल में जुए के फड़ पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 11 जुआरी गिरफ्तार, 11.56 लाख की संपत्ति जब्त।

गणेश विसर्जन में पुलिस की सख्ती: नियम तोड़ने वाले डीजे एवं पिकअप वाहन जप्त।

कोरबा : एक्टिवा के अंदर घुसा कॉमन करैत, RCRS टीम ने सुरक्षित किया रेस्क्यू ।

कोरबा( न्यूज उड़ान )बारिश के मौसम में सांपों के रिहायशी इलाकों में निकलने की घटनाएं लगातार सामने आ रही हैं।

इसी क्रम में मानस नगर एक एक्टिवा के अंदर अत्यंत विषैले कॉमन करैत (Common Krait) के घुस जाने से क्षेत्र में हड़कंप मच गया।

कॉमन करैत भारत के सबसे विषैले सांपों में से एक माना जाता है और यह अक्सर रात के समय सक्रिय रहता है।

घटना की जानकारी मिलते ही स्थानीय लोगों ने तुरंत RCRS (Reptile Care and Rescuer Society) की टीम को सूचना दी।

सूचना प्राप्त होते ही संस्था के अध्यक्ष अविनाश यादव अपने टीम सदस्य मानस के साथ मौके पर पहुंचे।

टीम ने सावधानीपूर्वक एक्टिवा की जांच की, जहां कॉमन करैत वाहन के अंदर छिपा हुआ मिला।

काफी सतर्कता और पेशेवर तरीके से रेस्क्यू अभियान चलाकर सांप को सुरक्षित बाहर निकाला गया।

इसके बाद उसे बिना किसी नुकसान के उसके प्राकृतिक आवास में छोड़ दिया गया।

RCRS टीम ने लोगों से अपील की कि बारिश के मौसम में वाहन स्टार्ट करने से पहले उसकी अच्छी तरह जांच कर लें।

यदि कहीं सांप दिखाई दे तो उसे पकड़ने या मारने का प्रयास न करें, बल्कि सुरक्षित दूरी बनाए रखते हुए तुरंत प्रशिक्षित रेस्क्यू टीम या वन विभाग को सूचना दें।

RCRS ने एक बार फिर अपनी त्वरित कार्रवाई से न केवल एक महत्वपूर्ण वन्यजीव का संरक्षण किया, बल्कि संभावित दुर्घटना को भी टाल दिया।

RCRS का संदेश:

"वन्यजीव प्रकृति की अमूल्य धरोहर हैं।

उनकी सुरक्षा और संरक्षण हम सभी की जिम्मेदारी है।" 🐍🌿

संपर्क:

अविनाश यादव – 9827917848

9009996789

7987957958

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन