Tuesday 22nd of September 2026

ब्रेकिंग

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी की भक्ति और नुआखाई की संस्कृति में दिखी सामाजिक एकता।

एसईसीएल मुख्यालय बिलासपुर में डायरेक्टेड, विधायक प्रेमचंद पटेल व भूविस्थापितों के बीच सार्थक चर्चा हुई।

ऑपरेशन आघात : नशे के खिलाफ रायगढ़ पुलिस की ताबड़तोड़ कार्रवाई, करीब एक किलो गांजा और 58.32 लीटर अवैध शराब जब्त

कोरबा ब्रेकिंग: सिंघाली के जंगल में जुए के फड़ पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 11 जुआरी गिरफ्तार, 11.56 लाख की संपत्ति जब्त।

गणेश विसर्जन में पुलिस की सख्ती: नियम तोड़ने वाले डीजे एवं पिकअप वाहन जप्त।

कोरबा : अनुविभाग स्तरीय पंजीयन शिविर में शामिल हुए कलेक्टर श्री कुणाल दुदावत।

अनुविभाग स्तरीय पंजीयन शिविर में शामिल हुए कलेक्टर श्री कुणाल दुदावत।

जनकल्याणकारी योजनाओं की दी जानकारी, हितग्राहियों को विभागीय योजनाओं से किया लाभान्वित।

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर पंडित जवाहर लाल नेहरू सभाकक्ष, कोरबा में आयोजित अनुविभाग स्तरीय पंजीकरण शिविर में कलेक्टर कुणाल दुदावत शामिल हुए।

इस अवसर पर उन्होंने उपस्थित नागरिकों को केंद्र एवं राज्य सरकार द्वारा संचालित विभिन्न जनकल्याणकारी एवं हितग्राहीमूलक योजनाओं की जानकारी प्रदान की।

कलेक्टर श्री दुदावत ने अपने संबोधन में प्रधानमंत्री आवास योजना, स्वच्छ भारत मिशन अंतर्गत शौचालय निर्माण, पीएम स्वनिधि योजना, जिला खनिज न्यास मद से संचालित विकास कार्यों सहित विभिन्न योजनाओं की जानकारी देते हुए आमजनों को इनका लाभ लेने के लिए प्रेरित किया।

उन्होंने मेधावी विद्यार्थियों को जिला प्रशासन की ओर से प्रदान की जाने वाली सहायता एवं प्रोत्साहन योजनाओं के संबंध में भी जानकारी दी।

उन्होंने नागरिकों से शासन की योजनाओं की जानकारी प्राप्त करने, पात्रतानुसार पंजीयन कराने तथा विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं का लाभ उठाने के लिए शिविरों में सक्रिय सहभागिता करने का आग्रह किया।

इस दौरान कलेक्टर श्री दुदावत ने स्व-सहायता समूह की महिलाओं को बैंक ऋण स्वीकृति के चेक वितरित किए।

साथ ही लखपति दीदियों को प्रमाण-पत्र प्रदान किए तथा प्रधानमंत्री आवास योजना के हितग्राहियों को उनके आवासों की चाबियां सौंपकर शुभकामनाएं दीं।

कार्यक्रम में जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री दिनेश नाग, अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) श्री सरोज महिलांगे सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी-कर्मचारी एवं बड़ी संख्या में नागरिक उपस्थित थे।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन