Tuesday 22nd of September 2026

ब्रेकिंग

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी की भक्ति और नुआखाई की संस्कृति में दिखी सामाजिक एकता।

एसईसीएल मुख्यालय बिलासपुर में डायरेक्टेड, विधायक प्रेमचंद पटेल व भूविस्थापितों के बीच सार्थक चर्चा हुई।

ऑपरेशन आघात : नशे के खिलाफ रायगढ़ पुलिस की ताबड़तोड़ कार्रवाई, करीब एक किलो गांजा और 58.32 लीटर अवैध शराब जब्त

कोरबा ब्रेकिंग: सिंघाली के जंगल में जुए के फड़ पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 11 जुआरी गिरफ्तार, 11.56 लाख की संपत्ति जब्त।

गणेश विसर्जन में पुलिस की सख्ती: नियम तोड़ने वाले डीजे एवं पिकअप वाहन जप्त।

कोरबा : जिला पंचायत परिसर में निकला कोबरा, RCRS टीम ने किया सुरक्षित रेस्क्यू।

कोरबा (न्यूज उड़ान ) जिला पंचायत परिसर में उस समय हड़कंप मच गया जब लोगों ने परिसर में एक कोबरा सांप देखा।

सांप को देखकर वहां मौजूद कर्मचारियों एवं आम नागरिकों में दहशत का माहौल बन गया।

स्थिति की गंभीरता को देखते हुए तुरंत RCRS (Reptile Care and Rescuer Society) के प्रमुख अविनाश यादव को सूचना दी गई।

सूचना मिलते ही अविनाश यादव अपनी रेस्क्यू टीम के सदस्य मानस के साथ मौके पर पहुंचे और सावधानीपूर्वक रेस्क्यू अभियान चलाया।

टीम ने कोबरा को बिना किसी नुकसान के सुरक्षित तरीके से पकड़कर वहां मौजूद लोगों को राहत दिलाई।

रेस्क्यू के बाद वन्यजीव संरक्षण के नियमों का पालन करते हुए कोबरा को उसके प्राकृतिक आवास यानी जंगल में सुरक्षित रूप से छोड़ दिया गया।

इस दौरान RCRS टीम ने लोगों को वन्यजीवों के प्रति जागरूक करते हुए अपील की कि यदि कहीं भी सांप या कोई अन्य वन्यजीव दिखाई दे तो घबराएं नहीं और न ही उसे छेड़ने या नुकसान पहुंचाने का प्रयास करें।

ऐसी स्थिति में तुरंत RCRS टीम या वन विभाग को सूचना दें। प्रशिक्षित रेस्क्यू टीम शीघ्र ही मौके पर पहुंचकर सुरक्षित सहायता प्रदान करेगी।

RCRS का संदेश:

"वन्यजीव प्रकृति की अमूल्य धरोहर हैं। उनकी सुरक्षा और संरक्षण हम सभी की जिम्मेदारी है।" 🐍🌿

संपर्क:

अविनाश यादव – 9827917848

9009996789

7987957958

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन