Friday 25th of September 2026

ब्रेकिंग

सेवा संकल्प अभियान के तहत आदिवासी शक्तिपीठ कोरबा में वृहद् स्वास्थ्य शिविर एवं महा रक्तदान शिविर में 552 व्यक्तियों क

सेवा संकल्प अभियान के तहत शहर में वृहद स्वास्थ्य एवं महारक्तदान शिविर का हुआ आयोजन।

झारखंड की ग्रामीण विकास मंत्री दीपिका पांडेय सिंह की बेटी तृषा सिंह का सड़क हादसे में निधन।

एक नेक फैसला, कई जीवनों में नई उम्मीद-सेवा संकल्प अभियान में देहदान एवं नेत्रदान का संकल्प।

गणेश उत्सव के दौरान कोरबा पुलिस का “ऑपरेशन आघात”। प्रमुख कार्रवाई

कोरबा : नक्तिखार में घर के अंदर बाइक में छिपा मिला कोबरा, RCRS टीम ने किया सफल रेस्क्यू।

कोरबा( न्यूज उड़ान) जिले के नक्तिखार क्षेत्र में बीती रात लगभग 11 बजे एक हैरान कर देने वाली घटना सामने आई।

दीपक एक्का के घर में खड़ी बाइक के अंदर एक खतरनाक कोबरा सांप छिपकर बैठा हुआ था। जैसे ही घर के सदस्यों की नजर उस पर पड़ी, घर में हड़कंप मच गया।

स्थिति की गंभीरता को समझते हुए तुरंत RCRS (Reptile Care and Rescuer Society) की टीम को सूचना दी गई।

सूचना मिलते ही RCRS के टीम सदस्य अजय, तिलक और सतेंद्र बिना समय गंवाए मौके पर पहुंचे।

सबसे पहले टीम ने सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए घर के सभी लोगों को सुरक्षित दूरी पर किया।

ताकि किसी प्रकार की अनहोनी से बचा जा सके। इसके बाद अनुभवी रेस्क्यूर अजय ने पूरी सावधानी और कुशलता के साथ कोबरा का सफल रेस्क्यू किया।

रेस्क्यू के बाद घर के लोगों ने राहत की सांस ली और RCRS टीम का दिल से धन्यवाद किया। यदि समय रहते सांप पर नजर नहीं पड़ती, तो कोई बड़ी दुर्घटना हो सकती थी।

RCRS टीम ने आम जनता से अपील की है कि अगर आपके घर या आसपास कहीं भी सांप या कोई अन्य वन्यजीव दिखाई दे, तो घबराएं नहीं और न ही उसे नुकसान पहुंचाने की कोशिश करें।

तुरंत RCRS टीम या वन विभाग से संपर्क करें, ताकि सुरक्षित तरीके से रेस्क्यू किया जा सके।

RCRS हेल्पलाइन नंबर:

अविनाश यादव: 9827917848, 9009996789, 7987957958

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन