Friday 25th of September 2026

ब्रेकिंग

सेवा संकल्प अभियान के तहत आदिवासी शक्तिपीठ कोरबा में वृहद् स्वास्थ्य शिविर एवं महा रक्तदान शिविर में 552 व्यक्तियों क

सेवा संकल्प अभियान के तहत शहर में वृहद स्वास्थ्य एवं महारक्तदान शिविर का हुआ आयोजन।

झारखंड की ग्रामीण विकास मंत्री दीपिका पांडेय सिंह की बेटी तृषा सिंह का सड़क हादसे में निधन।

एक नेक फैसला, कई जीवनों में नई उम्मीद-सेवा संकल्प अभियान में देहदान एवं नेत्रदान का संकल्प।

गणेश उत्सव के दौरान कोरबा पुलिस का “ऑपरेशन आघात”। प्रमुख कार्रवाई

कोरबा : राष्ट्रीय महिला आयोग की अध्यक्षा श्रीमती विजया रहाटकर 30 अप्रैल को कोरबा में जनसुनवाई करेंगी।

कोरबा (न्यूज उड़ान)

महिलाओं की समस्याओं के त्वरित समाधान, न्याय तक सहज पहुँच तथा उनकी शिकायतों के प्रभावी निस्तारण हेतु राष्ट्रीय महिला आयोग द्वारा 30 अप्रैल 2026 को कोरबा, छत्तीसगढ़ में “राष्ट्रीय महिला आयोग आपके द्वार - महिला जनसुनवाई” का आयोजन किया जा रहा है।

इस जनसुनवाई की अध्यक्षता राष्ट्रीय महिला आयोग की अध्यक्षा श्रीमती विजया रहाटकर करेंगी।

कार्यक्रम के अंतर्गत प्रातः 11.30 बजे कलेक्टोरेट सभाकक्ष, कोरबा में जिला प्रशासन एवं वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक आयोजित की जाएगी।

इस बैठक में महिलाओं की सुरक्षा, शिकायतों के त्वरित निस्तारण, कानून-व्यवस्था तथा महिला सशक्तिकरण से जुड़े महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तृत चर्चा की जाएगी।

इसके उपरांत दोपहर 1.00 बजे कलेक्टोरेट सभाकक्ष, कोरबा में महिला जनसुनवाई आयोजित होगी, जहाँ महिलाएँ अपनी शिकायतों के साथ सीधे उपस्थित होकर अपनी बात रख सकेंगी।

राष्ट्रीय महिला आयोग द्वारा सभी महिलाओं से अपील किया गया है कि वे बिना किसी संकोच के वॉक-इन शिकायतकर्ता के रूप में जनसुनवाई में उपस्थित हों और अपनी समस्याएँ-जैसे घरेलू हिंसा, कार्यस्थल उत्पीड़न, संपत्ति विवाद, साइबर अपराध, दहेज प्रताड़ना, पारिवारिक विवाद, सामाजिक उत्पीड़न अथवा अन्य महिला संबंधी शिकायतें आयोग के समक्ष प्रस्तुत करें।

आयोग का उद्देश्य महिलाओं को न्याय दिलाना, उनकी आवाज़ को सशक्त मंच प्रदान करना तथा प्रशासनिक स्तर पर त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित करना है।

कोरबा एवं आसपास के क्षेत्रों की महिलाओं से आग्रह किया गया है कि वे अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर इस अवसर का लाभ उठाएँ और अपनी समस्याओं के समाधान हेतु जनसुनवाई में सहभागिता करें।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन