Friday 25th of September 2026

ब्रेकिंग

सेवा संकल्प अभियान के तहत आदिवासी शक्तिपीठ कोरबा में वृहद् स्वास्थ्य शिविर एवं महा रक्तदान शिविर में 552 व्यक्तियों क

सेवा संकल्प अभियान के तहत शहर में वृहद स्वास्थ्य एवं महारक्तदान शिविर का हुआ आयोजन।

झारखंड की ग्रामीण विकास मंत्री दीपिका पांडेय सिंह की बेटी तृषा सिंह का सड़क हादसे में निधन।

एक नेक फैसला, कई जीवनों में नई उम्मीद-सेवा संकल्प अभियान में देहदान एवं नेत्रदान का संकल्प।

गणेश उत्सव के दौरान कोरबा पुलिस का “ऑपरेशन आघात”। प्रमुख कार्रवाई

रायपुर : Breaking news निरीक्षक अमित शुक्ला का निधन,

रायपुर ( न्यूज़ उड़ान ) लहर लंबी बीमारी से जूझ रहे युवा एवं होनहार निरीक्षक अमित शुक्ला का आज दुखद निधन हो गया। उनके निधन की खबर से पुलिस विभाग सहित परिचितों और शुभचिंतकों में शोक की लहर दौड़ गई।

अमित शुक्ला कुछ समय पूर्व पिथौरा में पदस्थ रहे थे। अपने कार्यकाल के दौरान उन्होंने अपनी कार्यशैली, व्यवहार कुशलता और कर्तव्यनिष्ठा से लोगों के बीच अलग पहचान बनाई थी। वे नेक दिल, ज़िंदादिल और मिलनसार व्यक्तित्व के धनी थे। वहीं ड्यूटी के प्रति उनकी सख्ती और रौबदार अंदाज़ भी लोगों के बीच चर्चा का विषय रहता था।

लंबे समय से अस्वस्थ चल रहे अमित शुक्ला आखिरकार जिंदगी की जंग हार गए और आज सबको अलविदा कह गए। उनके निधन से विभाग ने एक कर्मठ और ईमानदार अधिकारी खो दिया है।

उनके आकस्मिक निधन पर साथियों, मित्रों एवं क्षेत्रवासियों ने गहरा दुख व्यक्त करते हुए श्रद्धांजलि अर्पित की है।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन