रायगढ़ : ब्रेकिंग न्यूज़, जिला रायगढ़ के ग्राम पंचायत धनागर से सामने आया है, ग्रामीणों का कहना है कि सरपंच के पास कुछ भी पंचायत
Vivek Sahu
Wed, Aug 19, 2026


ब्रेकिंग न्यूज़, जिला रायगढ़ के ग्राम पंचायत धनागर से सामने आया है, ग्रामीणों का कहना है कि ग्राम पंचायत धनागर का सरपंच के पास कुछ भी पंचायत संबंधित काम के लिए जाने पर सरपंच बोलता है। कि मुझे लिखित में आवेदन दो, लिखित में आवेदन देने पर भी, सरपंच द्वारा कोई भी काम को नहीं किया जाता है। हाल ही में एक घटना सामने आया है। ग्राम धनागर पंचायत की एक लड़की जिसका नाम कविता सागर है, वह दिनांक 14 .08.2026 को, अपनी भतीजी के लिए स्कूल में भर्ती करने के लिए सरपंच के घर जाति, आय, निवास, प्रमाण पत्र बनवाने के लिए गई थी। सरपंच के घर जाने का कारण यह है कि, ग्राम पंचायत धनागर में एक पंचायत भवन तक नहीं बना है। किस कारण मजबूरी में, लड़की कविता सागर सरपंच के घर अपनी भतीजी के लिए जाति, आय ,निवास ,प्रमाण पत्र बनवाने के लिए गई थी। तो सरपंच बोला मेरे पास टाइम नहीं है। यही काम करता रहूंगा क्या मैं,मेरा और कोई काम नहीं है घर में, बोलकर लड़की से खराब व्यवहार में बात करने लगा। तब लड़की बोली हमारा काम है। आपसे तभी आए हैं आपके पास, नहीं तो हमको आपके घर आने की कोई जरूरत नहीं है। आप मेरी भतीजी का जाति आय निवास प्रमाण पत्र बनाएंगे कि नहीं बोलने पर सरपंच बोला। मैं नहीं बना कर दूंगा जो करना है ।कर लेना जहां शिकायत करना है मेरा वहां शिकायत कर लेना। लेकिन मैं जाति आय निवास प्रमाण पत्र बनाकर नहीं दूंगा। किस प्रकार स्कूल खुलने के दिनों में छोटे-छोटे बच्चों का स्कूल में भर्ती के लिए लगने वाला पंचायत से संबंधी जाति ,आय ,निवास, प्रमाण पत्र को सरपंच द्वारा नहीं बनाया जा रहा है। बहुत ही निंदनीय बात है धनागर पंचायत के लिए, इसलिए ग्रामीणों ने तत्काल में जिला पंचायत कार्यालय रायगढ़ एवं जिला कलेक्टर कार्यालय रायगढ़ और माननीय छत्तीसगढ़ शासन ग्रामीण एवं विकास विभाग मंत्रालय रायपुर को लिखित रूप में शिकायत आवेदन देकर मामले की जांच कर, सरपंच के खिलाफ कड़ी से कड़ी कार्रवाई की मांग की गई है। पूर्व में भी सरपंच द्वारा वार्ड नंबर 9 में एकत्रित पूरा कचरा को सफाई करवाने हेतु लिखित शिकायत पत्र देने पर भी आज तक उसे कचरे को पंचायत द्वारा नहीं फेंकाया गया है। किस कारण पूरा कचरा सड़क डालकर बदबू दे रहा है सड़क के किनारे चलने वालों को बहुत परेशानी हो रही है साथ ही मोहल्ले वालों का घर से निकलना मुश्किल हो चुकाहै। इस संबंध में भी लिखित शिकायत जिला कलेक्टर कार्यालय रायगढ़ एवं छत्तीसगढ़ शासन ग्रामीण एवं विकास विभाग मंत्रालय को दिया जा चुका है अभी तक सरपंच द्वारा कचरा को वार्ड नंबर 9 से नहीं करवाया गया है। किस प्रकार से शिकायत करने के पश्चात ग्रामीणों की समस्या का निराकरण नहीं होने से, सरकार भी कार्यालय और सरकार की नीतियों पर कई सवाल खड़े हो रहे हैं। सरपंच और जनपद कार्यालय रायगढ़ एवं जिला पंचायत रायगढ़ की मिली भगत की असम का गग्रामीणों को लग रही है। इसलिए सरपंच के खिलाफ कोई कार्यवाही नहीं किया जा रहा है।
Tags :
विज्ञापन
विज्ञापन
जरूरी खबरें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन