Tuesday 22nd of September 2026

ब्रेकिंग

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी की भक्ति और नुआखाई की संस्कृति में दिखी सामाजिक एकता।

एसईसीएल मुख्यालय बिलासपुर में डायरेक्टेड, विधायक प्रेमचंद पटेल व भूविस्थापितों के बीच सार्थक चर्चा हुई।

ऑपरेशन आघात : नशे के खिलाफ रायगढ़ पुलिस की ताबड़तोड़ कार्रवाई, करीब एक किलो गांजा और 58.32 लीटर अवैध शराब जब्त

कोरबा ब्रेकिंग: सिंघाली के जंगल में जुए के फड़ पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 11 जुआरी गिरफ्तार, 11.56 लाख की संपत्ति जब्त।

गणेश विसर्जन में पुलिस की सख्ती: नियम तोड़ने वाले डीजे एवं पिकअप वाहन जप्त।

कोरबा : दिवाल के किनारे छिप कर बैठा 5 फीट का नाग, बाहर निकलते ही लोगों के उड़े होश, जितेंद्र सारथी ने किया रेस्क्यु।

कोरबा (न्यूज उड़ान ) सांप का नाम सुनते ही लोगों के रोंगटे खड़े हो जाते हैं, मन में एक अलग से सिहरन पैदा हो जाती हैं वहीं बारिश का मौसम शुरू होते ही शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों में लगातार सांपों का निकलने सिलसिला शुरू हो गया हैं जहां कुछ लोग हिम्मत कर के सांप को भगा देते हैं वहीं कुछ लोग डर से दूरी बना लेते हैं और रेस्क्यु टीम को मदद के लिए सूचना देते हैं ऐसा ही घटना खरमोरा में देखने के मिला जहां घर के समीप एक 5 फीट का विशाल काय नाग दिखाई दिया तो लोगों के रोंगटे खड़े हो गए।

किसी अनहोनी की आशंका को देखते हुए आर स्थानीय निवाशी आर ए पाण्डेय ने तत्काल रेस्क्यु टीम को सूचना देना ज्यादा बेहतर समझा, जिसके बाद इसकी जानकारी वाइल्डलाइफ रेस्क्यु टीम प्रमुख जितेंद्र सारथी को दिया गया।

जिस पर सारथी ने तोड़ी देर में पहुंचने की बाद कही तब तक उस पर नजर बनाए रखने को कहा फिर कुछ देर बाद जितेंद्र सारथी मौके पर पहुंचे और एक स्लैब के पीछे बैठे नाग को पहले बाहर निकाला और सुरक्षित ढंग से रेस्क्यु कर थैले में डाला तब जाकर सभी न राहत भरी सांस लिया और फिर उसे प्राकृतिक रहवास जंगल में छोड़ दिया गया।

जितेंद्र सारथी ने आम लोगों से अपील किया हैं सुबह के अपेक्षा रात्रि में बहुत ज्यादा सावधान रहने की आवश्यकता हैं, विशेष कर के लोगों को नाग और करैत से बचने की जरूरत है और रेस्क्यु के लिए हेल्प लाइन नंबर 8817534455 सूचना देवे।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन