Tuesday 22nd of September 2026

ब्रेकिंग

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी की भक्ति और नुआखाई की संस्कृति में दिखी सामाजिक एकता।

एसईसीएल मुख्यालय बिलासपुर में डायरेक्टेड, विधायक प्रेमचंद पटेल व भूविस्थापितों के बीच सार्थक चर्चा हुई।

ऑपरेशन आघात : नशे के खिलाफ रायगढ़ पुलिस की ताबड़तोड़ कार्रवाई, करीब एक किलो गांजा और 58.32 लीटर अवैध शराब जब्त

कोरबा ब्रेकिंग: सिंघाली के जंगल में जुए के फड़ पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 11 जुआरी गिरफ्तार, 11.56 लाख की संपत्ति जब्त।

गणेश विसर्जन में पुलिस की सख्ती: नियम तोड़ने वाले डीजे एवं पिकअप वाहन जप्त।

कोरबा : 1500 साला जुलूसे मोहम्मदी भव्य रूप से शहर सीरतुन्नबी कमेटी रायपुर के सदर सोहेल सेठी व टीम के नेतृत्व मे सम्पन्न।

1500 साला जुलूसे मोहम्मदी भव्य रूप से शहर सीरतुन्नबी कमेटी रायपुर के सदर सोहेल सेठी व टीम के नेतृत्व मे सम्पन्न।

शहर सीरतुन्नबी कमेटी द्वारा जारी विज्ञप्ति के अनुसार 1500 साला जश्ने ईद मिलादुन्नबी अज़ीमोशान जुलूस 5 सितम्बर बरोज़ जुमा सुबह 8 बजे महबूबिया चौक, बैजनाथपारा से भव्य रूप से निकला जो मालवीय रोड, जयस्तंभ चौक, आज़ाद चौक, सदर बाज़ार, सिती कोतवाली होकर सीरत मैदान बैजनाथपारा पहुंचा जहाँ पर तिलावत–ए–कुरआन शरीफ कारी मो इमरान साहब ने की जिसके पश्चात हज़रत सैय्यद अहमद अशरफ साहब (किछौछा) ने हज़रत मोहम्मद साहब की जीवनी पर प्रकाश डालते हुए कहा कि हज़रत मोहम्मद साहब के बताये हुए रास्ते पर चलना चाहिए।

मुसलमानों को अच्छे काम करना चाहिए, बुराईयों से दूर रहना चाहिए, उसके बाद परचम कुशाई की गई और देश व प्रदेश की खुशहाली व अमन चैन की दुआ की गई।

इस अवसर पर विशेष रूप से हाज़िर शेख नाज़िमुद्दीन, मो. सोहेल सेठी (सदर), मौलाना मो. अली फारूकी (काजी शहर), डॉ. सलीम रज़ा (अध्यक्ष वक्फ बोर्ड), शाफिक अहमद (फुगा भाई), जावेद रज़ा,एजाज़ ढेबर, बदरुद्दीन खोखर, अफरोज ख्वाजा,एजाज कुरैशी(गुड्डा),डॉ. मुजाहिद अली फारूकी, इक़बाल शरीफ, साबिउद्दीन अहमद , फहीम अंसारी , अमीन खान , अज्जू खान मुख्तार अशरफी , इरफान जीलानी , रमीज अशरफ , गुड्डा सेठी आदि अनेक लोग उपस्थित थे।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन