Tuesday 3rd of November 2026

ब्रेकिंग

कोरबा पुलिस की पटाखा व्यापारियों के साथ बैठक, सुरक्षा मानकों एवं लाइसेंस की शर्तों का पालन करने के निर्देश।

सीएसईबी 1320 मेगावाट संयंत्र निर्माण स्थल से उपकरण चोरी करने वाले 2 आरोपी गिरफ्तार; करीब ₹1 लाख के मशरूका सहित उपकरण बरा

राष्ट्रीय एकता दिवस पर कोरबा में उत्साह एवं गरिमामय वातावरण में हुआ ‘एकता परेड-2026’ का सीधा प्रसारण।

आज मनाया जाएगा राज्य स्थापना दिवस समारोह ‘राज्योत्सव-2026’

प्राक लोकमंथन में छत्तीसगढ़ के लोक साहित्य और संगीत का हुआ प्रस्तुतीकरण

: स्वीप स्पोर्ट्स मीट में महिला खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम, वोट देने सब को करेंगी प्रेरित

Vivek Sahu

Sat, Apr 13, 2024
बिलासपुर-(न्यूज उड़ान )आगामी लोकसभा चुनाव में जिले में शत प्रतिशत मतदान की महिला खिलाड़ियों समेत उपस्थित सभी महिलाओं ने ली शपथ।   अवसर था जिला प्रशासन द्वारा आयोजित "स्वीप स्पोर्ट्स मीट" का,जिसमें बढ़ चढ़कर महिला खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया और खेल के माध्यम से मतदान के प्रति जागरूक करने का प्रयास किया गया। भारत निर्वाचन आयोग के निर्देश पर चल रहे मतदाता जागरूकता अभियान स्वीप के तहत जिला प्रशासन के तत्वाधान में बिलासपुर स्मार्ट सिटी लिमिटेड और खेल एवं युवा कल्याण विभाग द्वारा सुबह 6.30 बजे से पिंक प्ले ग्राउंड में महिलाओं के लिए स्वीप स्पोर्ट्स मीट का आयोजन किया गया। जिसमें छः प्रकार के अलग-अलग खेल खेले गए। बास्केटबॉल,वालीबाॅल,कबड्डी,टेबल टेनिस,इंडोर बैडमिंटन और लान टेनिस में महिला खिलाड़ियों ने दिखाया अपना दमखम। सुबह 6.30 बजे से शुरू हुआ आयोजन सुबह 10 बजे तक चला। जिसमें इन खेलों का आयोजन किया गया।   कबड्डी में बहतराई एकेडमी विजेता रही तो बिलासा गर्ल्स काॅलेज उपविजेता। बैडमिंटन में बिलासा गर्ल्स काॅलेज विजेता तो उपविजेता साइंस कॉलेज। बास्केट बॉल में देवकीनंदन स्कूल विजेता ,उपविजेता छत्तीसगढ़ स्कूल,वालीबॉल में बिलासा गर्ल्स काॅलेज विजेता और स्मृति एकेडमी उपविजेता रहे। आस्था शर्मा का बॉलीबॉल में और बैडमिंटन में चंचल सिंह का उत्कृष्ट प्रदर्शन रहा। एथलेटिक में चांदनी ने मारी बाजी।आज के कार्यक्रम में प्रमुख रूप से जिला निर्वाचन अधिकारी एवं कलेक्टर श्री अवनीश शरण,निगम कमिश्नर श्री अमित कुमार,जिला पंचायत सीईओ श्री आर पी चौहान,आईएफएस श्री अभिनव कुमार,सीएसपी श्रीमती पूजा कुमार,असिस्टेंट डायरेक्टर श्री ए.एक्का समेत जिला प्रशासन,बिलासपुर स्मार्ट सिटी,नगर निगम के समस्त कर्मचारी एवं अधिकारी उपस्थित रहें। कलेक्टर ने लगाई दौड़ स्वीप स्पोर्ट्स मीट के तहत 200 मीटर की स्वीप रनिंग की प्रतियोगिता रखी गई थी,जिसमें महिला एथलेटिक के साथ जिला निर्वाचन अधिकारी एवं कलेक्टर श्री अवनीश शरण भी दौड़े और पूरे ट्रैक में दौड़कर रनिंग पूरी की। इसके अलावा इंडोर बैडमिंटन में भी कलेक्टर श्री शरण ने निगम कमिश्नर श्री अमित कुमार एवं अन्य अधिकारियों के साथ हाथ आजमाएं। मतदान की ली शपथ कार्यक्रम के दौरान उपस्थित महिला खिलाड़ियों,कर्मचारी एवं अधिकारियों को कलेक्टर श्री अवनीश शरण ने आगामी लोकसभा चुनाव में शत प्रतिशत मतदान की शपथ दिलाई। जुंबा और योगा के साथ शुरूआत। कार्यक्रम की शुरूआत सुबह योग और जुंबा एरोबिक डांस के साथ की गई। जिसमें योग प्रशिक्षक और इंडियन डांस एकेडमी द्वारा उपस्थित लोगों को एरोबिक एक्सरसाइज कराया गया।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन