Monday 2nd of November 2026

ब्रेकिंग

कोरबा पुलिस की पटाखा व्यापारियों के साथ बैठक, सुरक्षा मानकों एवं लाइसेंस की शर्तों का पालन करने के निर्देश।

सीएसईबी 1320 मेगावाट संयंत्र निर्माण स्थल से उपकरण चोरी करने वाले 2 आरोपी गिरफ्तार; करीब ₹1 लाख के मशरूका सहित उपकरण बरा

राष्ट्रीय एकता दिवस पर कोरबा में उत्साह एवं गरिमामय वातावरण में हुआ ‘एकता परेड-2026’ का सीधा प्रसारण।

आज मनाया जाएगा राज्य स्थापना दिवस समारोह ‘राज्योत्सव-2026’

प्राक लोकमंथन में छत्तीसगढ़ के लोक साहित्य और संगीत का हुआ प्रस्तुतीकरण

: तामिलनाडू के मुख्यमंत्री के बेटे उदयनिधि स्टालिन के सनातन विरोधी बयान पर विश्व हिंदू परिषद ने किया विरोध.

Vivek Sahu

Sat, Sep 9, 2023
तमिलनाडू के मुख्यमंत्री के बेटे उदयनिधि स्टालिन के सनातन विरोधी बयान की हम घोर निन्दा करते हैं, भर्त्सना करते हैं, बल्कि इसमें से कोई खराब शब्द हो तो वह करते हैं उनको कल्पना नही हैं, मैं तो कहुँ कि उसे बुद्धि नहीं है या बुद्धि ज्यादा हो गई है और ये सनातन धर्म को बॉटने की और देश को बॉटनें की ओछी मानसिकता का प्रतीक है सनातन धर्म सबको जोड़ता है,।   सनातन धर्म को बिमारी कहना ये बीमार मानसिकता का प्रतीक है इसलिए उनको संभालना चाहिए और सनातन धर्म सहिष्णु धर्म है। सर्वे भवत न्तु सुखिनः, सर्वे सन्तु निरामयाः । सर्वे भ्रदाणि पश्यन्तु मा कश्चित दुःखभाग भवेत ये सनातन धर्म का ही उद्घोष है, एकम् सत्या विप्रः बहुदा वदन्ति । ये सनातन धर्म ही कहता है, मातृवत् वरदारेषु परद्रव्याणि लोष्ठवंत्। आत्मव्रत् सर्वभूतानि, यः पश्यन्ति सः पण्डितः ।। सियाराम मय सब जग जानि, करहु प्रणाम जोरि जुग पानि ये सनातन धर्म ही बोलता है।   सनातन धर्म के आधार पर सृष्टि बनती है, व चलती है, मिटती है और फिर बनती है इसलिए सनातन धर्म को गिराने की बात करने वाले मिट गये। तो इसलिए संभलना चाहिए और हम फिर से इसकी भर्त्सना करते हैं. सनातन ही है, जो विश्व का कल्याण हो, विश्व में शांति हो, कहता है और करता है। सनातन ही मानव धर्म है, इसका विरोध करने वाला मानवता का विरोधी है।संत सर्वेश्वर दास, मिथलेश पान्डेय, विश्व हिन्दू परिसद् धर्मोचार्य प्रमुख कोरबा, विजय राठौर, नगर मंत्री विश्व हिन्दू परिषद कोरबा सुरेश झा, मठमन्दिर प्रमुख विश्व हिन्दू परिसद कोरबा ,अखिलेश जयसवाल जिला सह मंत्री, स्वामी सर्वेवेश्वर दास संत समाज प्रमुख उपस्थित थे। तमिलनाडु के मंत्री उदयनिधि स्टालिन और सांसद ए राजा के विरुद्ध एफआईआर दर्ज करने की मांग- विश्व हिंदू परिषद बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने सनातन विरोधी बयान देने के विरोध में तमिलनाडु के मंत्री उदयनिधि स्टालिन और सांसद ए राजा के विरुद्ध एफआईआर दर्ज करने का आवेदन थाना प्रभारी, सिविल लाइन थाना, जिला कोरबा को दिया गया। आवेदन देते समय विहिप और बजरंग दल के जिला और विभाग कार्यकारिणी से सदस्य उपस्थित थे। जिनमें श्री तारक गुरुजी, संजय भैया, दुर्गेश भैया, सुरेश झा भैया, मिथिलेश पांडे, कृष्णा वैष्णव सुशील वर्मा, अखिलेश जायसवाल, बजरंग दल जिला संयोजक राणा मुखर्जी, एडवोकेट धुर्वे, राघवेंद्र उपाध्याय एवं संगठन के अन्य नागरिक भी उपस्थित रहे।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन