Tuesday 3rd of November 2026

ब्रेकिंग

कोरबा पुलिस की पटाखा व्यापारियों के साथ बैठक, सुरक्षा मानकों एवं लाइसेंस की शर्तों का पालन करने के निर्देश।

सीएसईबी 1320 मेगावाट संयंत्र निर्माण स्थल से उपकरण चोरी करने वाले 2 आरोपी गिरफ्तार; करीब ₹1 लाख के मशरूका सहित उपकरण बरा

राष्ट्रीय एकता दिवस पर कोरबा में उत्साह एवं गरिमामय वातावरण में हुआ ‘एकता परेड-2026’ का सीधा प्रसारण।

आज मनाया जाएगा राज्य स्थापना दिवस समारोह ‘राज्योत्सव-2026’

प्राक लोकमंथन में छत्तीसगढ़ के लोक साहित्य और संगीत का हुआ प्रस्तुतीकरण

: पुलिस चौपाल में निजात अभियान के तहत नशे से दूर रहने दी गयी समझाईशआम जनों से प्राप्त शिकायत को तत्काल निराकरण करने आश्वास्त किया गया।

Vivek Sahu

Mon, Jan 29, 2024
बिलासपुर( न्यूज उड़ान ) संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि आज दिनांक 29-1-2024 को थाना सरकंडा क्षेत्र के बंधवापारा में जिले के पुलिस अधीक्षक श्री संतोष कुमार सिंह के निर्देशन तथा अतरिक्त पुलिस अधीक्षक(शहर) श्री राजेंद्र कुमार जायसवाल,नगर पुलिस अधीक्षक (कोतवाली) श्री मती पूजा कुमार के मार्गदर्शन मे आज पुलिस चौपाल का आयोजन किया गया। आयोजन में मुख्य रूप से आम जनों से रूबरू होकर सभी को पुलिस चौपाल के उद्देश्यों के बारे में विस्तृत रूप से बताया गया विदित हो कि बिलासपुर जिले में नशे के विरुद्ध जन जागरूकता अभियान "निजात" चलाया जा रहा है। जिसके तहत नशे मे संलिप्त लोगों को नशे से दूर रहने समझाईश देने के साथ ही नशे से दूर होने के तरीकों तथा विशेषज्ञों द्वारा थाना स्तर पर लगातार काउंसलिंग के संबंध में विस्तृत रूप से बताया गया इसके साथ ही आम जनों से अपील की गई की यदि कहीं पर भी नशे से संबंधित कोई भी सामान की बिक्री हो रही है तो इसकी सूचना तत्काल संबंधित थाने को दें जिस पर शत प्रतिशत करवाई करने के बारे में बताया गया। इसके साथ ही पुलिस चौपाल कार्यक्रम के तहत आम जनों से उनकी समस्याओं के संबंध में विस्तृत रूप से चर्चा की गई तथा थाना क्षेत्र में बीट प्रभारी को उसके बीट में प्रत्येक जानकारी होने के साथ ही बीट में निवासरत प्रत्येक नागरिक तथा अपराधिक तत्वों के संबंध में जानकारी होना बताया गया कार्यक्रम में उपस्थित सभी लोगों को उनके बीट प्रभारी से रूबरू कराया गया ताकि भविष्य में किसी भी प्रकार की कोई समस्या होने पर लोगों को तत्काल बीट प्रभारी से मदद मिल सके इसके साथ ही निजात कार्यक्रम तथा पुलिस चौपाल के माध्यम से पुलिस को अपने बीच में पाकर आम लोग काफी उत्साहित नजर आए तथा कार्यक्रम के उद्देश्यों को समझकर इस कार्यक्रम में भरपूर सहयोग देने अपनी सहमति दिए। पुलिस चौपाल मे अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (शहर) श्री राजेंद्र जायसवाल, नगर पुलिस अधीक्षक (कोतवाली) श्रीमती पूजा कुमार, थाना प्रभारी सरकंडा जयप्रकाश गुप्ता एवं स्टाफ के साथ-साथ वार्ड पार्षद श्याम साहू एवं बड़ी संख्या में महिला समूह के सदस्य एवं इमलीभाटा,चौबेकॉलोनी , जोरापारा , बंधवापारा,नूतन कॉलोनी के लोग उपस्थित रहे। थाना क्षेत्र में इस तरह के कार्यक्रम लगातार अलग-अलग क्षेत्र में संचालित किये जाएंगे।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन