Monday 2nd of November 2026

ब्रेकिंग

कोरबा पुलिस की पटाखा व्यापारियों के साथ बैठक, सुरक्षा मानकों एवं लाइसेंस की शर्तों का पालन करने के निर्देश।

सीएसईबी 1320 मेगावाट संयंत्र निर्माण स्थल से उपकरण चोरी करने वाले 2 आरोपी गिरफ्तार; करीब ₹1 लाख के मशरूका सहित उपकरण बरा

राष्ट्रीय एकता दिवस पर कोरबा में उत्साह एवं गरिमामय वातावरण में हुआ ‘एकता परेड-2026’ का सीधा प्रसारण।

आज मनाया जाएगा राज्य स्थापना दिवस समारोह ‘राज्योत्सव-2026’

प्राक लोकमंथन में छत्तीसगढ़ के लोक साहित्य और संगीत का हुआ प्रस्तुतीकरण

: मतदान के लिए पीठासीन अधिकारियों को दिया जा रहा प्रशिक्ष

Vivek Sahu

Wed, Oct 18, 2023
सक्ती । 17 नवंबर को होने वाले विधानसभा चुनाव के लिए सक्ती जिले में पीठासीन अधिकारियों और मतदान अधिकारी क्रमांक 1, 2 और 3 को प्रशिक्षित किया जा रहा है। कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्रीमती नूपुर राशि पन्ना के निर्देशन में सक्ती जिला अंतर्गत जैजैपुर के स्वामी आत्मानंद अंग्रेजी माध्यम स्कूल में मतदानकर्मियों के प्रशिक्षण का संयुक्त कलेक्टर एवं उप जिला निर्वाचन अधिकारी श्री बालेश्वर राम ने जायजा लिया। उन्होंने कर्मचारियों से ईवीएम-वीवीपैट मशीन और बैलेट यूनिट के बारे में प्रश्न पूछते हुवे उनकी शंकाओं का समाधान भी किया। उन्होंने कहा कि चुनाव सम्पन्न कराने के लिए सही तरीके से प्रशिक्षण की महत्वपूर्ण भूमिका है। इसलिए इसमें लापरवाही न करते हुवे आत्मविश्वास के साथ प्रशिक्षण प्राप्त करें। उन्होंने मास्टर ट्रेनरों से भी संवाद किया और मतदानकर्मियों की समस्याओं को भी सुना और उनका समाधान बताया। उप जिला निर्वाचन अधिकारी श्री बालेश्वर राम ने कहा कि मतदानकर्मी मास्टर ट्रेनर्स से उचित प्रशिक्षण प्राप्त करें और निर्विघ्न चुनाव सम्पन्न कराएं। उन्होंने प्रत्येक कक्ष में जाकर पीठासीन अधिकारियों का चुनाव कार्य के लिए प्रशिक्षण का सघन निरीक्षण किया और कहा की किसी भी सदस्य को यदि चुनाव से संबंधित किसी भी कार्य में कोई असुविधा महसूस हो रही हो, दुविधा हो, शंका हो तो वे उसका समाधान मास्टर टेनर्स से अवश्य करें। प्रशिक्षण में ई.व्ही.एम. को मतदान के लिए तैयार करने, ई.व्ही.एम. द्वारा मतदान की कार्यप्रणाली, ई.व्ही.एम. में इरर का निराकरण, ई.व्ही.एम. के बैलेट यूनिट, कंट्रोल यूनिट की कार्यप्रणाली, मतदान के दौरान सावधानी, आवश्यक कार्यवाही एवं प्रक्रिया, बैलेट यूनिट और कंटोल यूनिट की सिलिंग की प्रक्रिया तथा मतदान संपन्न होने के बाद सामग्री जमा करने की निर्धारित प्रक्रियाओं सहित अन्य विभिन्न महत्वपूर्ण बिंदुओं की जानकारी विस्तार से दिया जा रहा है। इस अवसर पर अनुविभागीय अधिकारी सहित विधानसभा क्षेत्र जैजैपुर के सभी तहसीलदार तथा अन्य संबंधित अधिकारी कर्मचारी उपस्थित थे।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन