Monday 2nd of November 2026

ब्रेकिंग

कोरबा पुलिस की पटाखा व्यापारियों के साथ बैठक, सुरक्षा मानकों एवं लाइसेंस की शर्तों का पालन करने के निर्देश।

सीएसईबी 1320 मेगावाट संयंत्र निर्माण स्थल से उपकरण चोरी करने वाले 2 आरोपी गिरफ्तार; करीब ₹1 लाख के मशरूका सहित उपकरण बरा

राष्ट्रीय एकता दिवस पर कोरबा में उत्साह एवं गरिमामय वातावरण में हुआ ‘एकता परेड-2026’ का सीधा प्रसारण।

आज मनाया जाएगा राज्य स्थापना दिवस समारोह ‘राज्योत्सव-2026’

प्राक लोकमंथन में छत्तीसगढ़ के लोक साहित्य और संगीत का हुआ प्रस्तुतीकरण

: शंकराचार्य कॉलेज में यातायात कार्यशाला ,छात्र-छात्राओं ने सीखे यातायात के नियम

Vivek Sahu

Wed, Nov 1, 2023
रायपुर( न्यूज उड़ान ) जिले में लगातार सड़क हादसों में हो रही मौतों को रोकने के लिए यातायात पुलिस रायपुर द्वारा स्कूल- कॉलेज में यातायात जागरूकता अभियान लगातार चल रही है, इसी कड़ी में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री प्रशांत कुमार अग्रवाल एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक यातायात श्री सचिंद्र कुमार चौबे के निर्देशन में मुजगहन - सेजबहार स्थित शंकराचार्य कॉलेज में यातायात कार्यशाला का आयोजन किया गया ।   कार्यशाला में श्री गुरजीत सिंह उप पुलिस अधीक्षक यातायात रायपुर ,यातायात प्रशिक्षक टीके भोई और आरक्षक सहदेव वर्मा ने छात्र-छात्राओं और शिक्षकों को सड़क हादसे से बचने के उपाय बताते हुए कहा कि दोपहिया वाहन चलाते समय हमेशा हेलमेट पहने, कार चलाते समय सीट बेल्ट पहनना आवश्यक है , सड़क हादसे में ज्यादातर मौत सिर में चोट लगने की वजह से होती है लिहाजा हेलमेट पहनने से मौत से बचा जा सकता है, वाहन चलाते समय हड़बड़ी न करें क्योंकि घर में कोई आपका इंतजार कर रहा होता है , चौक - चौराहों से गुजरते समय ट्रैफिक सिग्नल्स का पालन करें, रोड मार्किंग, संकेतक , विद्युत सिग्नल के बारे में बताते हुए सुरक्षित तरीके से वाहन चलाने की सलाह दी । सड़क दुर्घटना की जानकारी पुलिस तक पहुंचाने में लोग डरते हैं उन्हें लगता है कि घायल व्यक्ति की मदद करने से पुलिसकर्मी अनावश्यक सवाल करके परेशान करेंगे बाद में कोर्ट कचहरी का चक्कर काटना पड़ेगा लेकिन अब डरने या परेशान होने की जरूरत नहीं है क्योंकि इस संबंध में भूतल परिवहन मंत्रालय भारत सरकार ने दिशा निर्देश जारी किया है एवं दुर्घटना में घायल व्यक्ति की मदद करने वाले को प्रोत्साहित करने के लिए भी कहा गया है। श्री गुरजीत सिंह उप पुलिस अधीक्षक यातायात रायपुर ने गुडसेमेरिटन के बारे में छात्र-छात्राओं को बताते हुए बिना डरे घायलों की मदद करने की अपील की। कॉलेज के प्राचार्य एवं कॉलेज के लगभग 300 छात्र छात्राएं उपस्थित थे। बता दे की शंकराचार्य कॉलेज रायपुर में 30 एवं 31 अक्टूबर को दो दिवसीय कार्यक्रम में लगभग 600 छात्र छात्राओं को यातायात नियमों की जानकारी देकर पालन के प्रति जागरूक किया गया।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन