Monday 2nd of November 2026

ब्रेकिंग

कोरबा पुलिस की पटाखा व्यापारियों के साथ बैठक, सुरक्षा मानकों एवं लाइसेंस की शर्तों का पालन करने के निर्देश।

सीएसईबी 1320 मेगावाट संयंत्र निर्माण स्थल से उपकरण चोरी करने वाले 2 आरोपी गिरफ्तार; करीब ₹1 लाख के मशरूका सहित उपकरण बरा

राष्ट्रीय एकता दिवस पर कोरबा में उत्साह एवं गरिमामय वातावरण में हुआ ‘एकता परेड-2026’ का सीधा प्रसारण।

आज मनाया जाएगा राज्य स्थापना दिवस समारोह ‘राज्योत्सव-2026’

प्राक लोकमंथन में छत्तीसगढ़ के लोक साहित्य और संगीत का हुआ प्रस्तुतीकरण

: जिले के विधानसभा क्षेत्र सक्ती के लिए नियुक्त सामान्य निर्वाचन प्रेक्षक 4 नवम्बर से पीडबल्यूडी रेस्ट हाउस सक्ती में ठहरेंगें

Vivek Sahu

Fri, Nov 3, 2023
सक्ती  भारत निर्वाचन आयोग द्वारा जिले में विधानसभा निर्वाचन 2023 के सुचारू रूप से निर्धारित समयावधि में सम्पादन के लिए दो सामान्य निर्वाचन प्रेक्षक नियुक्त किये गये हैं। निर्वाचन शाखा से प्राप्त जानकारी अनुसार नियुक्त दोनो सामान्य प्रेक्षकों के लिए पीडबल्यूडी रेस्ट हाउस हसौद में ठहरने की व्यवस्था की गई थी। जिसमें परिवर्तन करते हुए अब सामान्य प्रेक्षक श्री मोहम्मद वाई. सफिरूल्ला के. 4 नवम्बर से पीडब्लूडी रेस्ट हाउस सक्ती में ठहरेंगें। पूर्व की भाति आमजन सुबह 8 बजे से 10 बजे तक सामान्य प्रेक्षक श्री मोहम्मद वाई. सफिरूल्ला के. से सर्किट हाउस सक्ती में मिल सकते है। उक्त अवधि व स्थल में आम नागरिक सामान्य निर्वाचन प्रेक्षक से मिलकर निर्वाचन से संबंधित अपनी बात रख सकते हैं। इसके साथ ही निर्धारित समय पर सामान्य प्रेक्षक श्री मोहम्मद वाई. सफिरूल्ला के. के संपर्क नंबर 7587016637 पर भी संपर्क किया जा सकता है। उल्लेखनीय है की आयोग द्वारा विधानसभा क्षेत्र क्रमांक 35 सक्ती के लिए आईएएस अधिकारी श्री मोहम्मद वाई. सफिरूल्ला के. को व विधानसभा क्षेत्र क्रमांक 36 चंद्रपुर एवं विधानसभा क्षेत्र क्रमांक 37 जैजैपुर के लिए आईएएस अधिकारी श्री उमाकांत त्रिपाठी को सामान्य प्रेक्षक नियुक्त किया गया है।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन