Monday 2nd of November 2026

ब्रेकिंग

कोरबा पुलिस की पटाखा व्यापारियों के साथ बैठक, सुरक्षा मानकों एवं लाइसेंस की शर्तों का पालन करने के निर्देश।

सीएसईबी 1320 मेगावाट संयंत्र निर्माण स्थल से उपकरण चोरी करने वाले 2 आरोपी गिरफ्तार; करीब ₹1 लाख के मशरूका सहित उपकरण बरा

राष्ट्रीय एकता दिवस पर कोरबा में उत्साह एवं गरिमामय वातावरण में हुआ ‘एकता परेड-2026’ का सीधा प्रसारण।

आज मनाया जाएगा राज्य स्थापना दिवस समारोह ‘राज्योत्सव-2026’

प्राक लोकमंथन में छत्तीसगढ़ के लोक साहित्य और संगीत का हुआ प्रस्तुतीकरण

: कलेक्टर ने चुनाव की तैयारी के संबंध में सभी रिटर्निंग अधिकारी, सहायक रिटर्निंग अधिकारियों की समीक्षा बैठक ली

Vivek Sahu

Mon, Aug 7, 2023
सक्ती।    कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्रीमती नुपुर राशि पन्ना ने चुनाव तैयारी के संबंध में सभी रिटर्निंग अधिकारी, सहायक रिटर्निंग अधिकारियों की समीक्षा बैठक ली। बैठक में निर्वाचन आयोग द्वारा फोटो युक्त निर्वाचन नामावली के विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण कार्यक्रम 2023 के बारे में विस्तृत चर्चा की गई। कलेक्टर ने बताया कि निर्वाचन नामावली का प्रकाशन सभी मतदान केंद्रों में 2 अगस्त को किया जा चुका है जिसके वाचन बीएलओ द्वारा किया जाना है। नामावली वाचन ग्राम के वरिष्ठ नागरिक एवं जनप्रतिनिधियों की उपस्थिति में किए जाने हेतु निर्देशित किया गया है। मतदाता सूची के विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण कार्यक्रम के तहत मतदाता सूची के प्रारूप का आम नागरिक अपने मतदान केंद्र पर अवलोकन कर सकेंगे तथा सूची में नाम जुड़वाने, नाम काटने अथवा संशोधन कराने 2 से 31 अगस्त तक मतदान केंद्र पर मौजूद बीएलओ को निर्धारित फार्म में दावा-आपत्ति प्रस्तुत कर सकेंगे । इस दौरान माह के शनिवार 12 अगस्त, रविवार 13 अगस्त, शनिवार 19 अगस्त एवं रविवार 20 अगस्त को विशेष शिविर भी आयोजित किये जायेंगे तथा छूटे हुये और युवा मतदाताओं के नाम जोड़ने बीएलओ अपने मतदान केंद्र से सबंधित क्षेत्र का भ्रमण करेंगे। पुनरीक्षण कार्यक्रम के दौरान मतदाता सूची में नाम जोड़ने, हटाने और नाम में संशोधन कराने प्राप्त दावे-आपत्तियों का निराकरण 22 सितंबर तक किया जाएगा तथा 4 अक्टूबर को मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन होगा। इस अवसर पर जिला उप निर्वाचन अधिकारी एवं एसडीएम सक्ती श्री पंकज डाहिरे, दिव्या अग्रवाल एसडीएम डभरा, रजनी भगत एसडीएम मालखरौदा, डिप्टी कलेक्टर श्री रूपेंद्र पटेल सहित जिले के समस्त तहसीलदार उपस्थित रहें।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन