Monday 2nd of November 2026

ब्रेकिंग

कोरबा पुलिस की पटाखा व्यापारियों के साथ बैठक, सुरक्षा मानकों एवं लाइसेंस की शर्तों का पालन करने के निर्देश।

सीएसईबी 1320 मेगावाट संयंत्र निर्माण स्थल से उपकरण चोरी करने वाले 2 आरोपी गिरफ्तार; करीब ₹1 लाख के मशरूका सहित उपकरण बरा

राष्ट्रीय एकता दिवस पर कोरबा में उत्साह एवं गरिमामय वातावरण में हुआ ‘एकता परेड-2026’ का सीधा प्रसारण।

आज मनाया जाएगा राज्य स्थापना दिवस समारोह ‘राज्योत्सव-2026’

प्राक लोकमंथन में छत्तीसगढ़ के लोक साहित्य और संगीत का हुआ प्रस्तुतीकरण

: जिले की तीन विधानसभा क्षेत्रों के लिए दूसरे दिन आज 8 अभ्यर्थियों ने लिए नाम निर्देशन पत्र और 5 अभ्यर्थियों ने कराया नामांकन

Vivek Sahu

Mon, Oct 23, 2023
सक्ती  विधानसभा आम निर्वाचन 2023 के संदर्भ में जिले के सक्ती, चन्द्रपुर और जैजैपुर तीनो विधानसभा क्षेत्रों के लिए आज 23 अक्टूबर को नामांकन की कार्यवाही के दूसरे दिन 08 अभ्यार्थियों ने नाम निर्देशन पत्र खरीदे और 5 अभ्यर्थियों ने अपना नामांकन कराया। इस प्रकार अब तक कुल 23 अभ्यर्थियों द्वारा नाम निर्देशन पत्र लिया गया एवं 05 अभ्यर्थियों ने नाम निर्देशन पत्र जमा किए हैं। उप जिला निर्वाचन अधिकारी श्री बालेश्वर राम व निर्वाचन शाखा प्रभारी श्री लक्ष्मीकांत कोरी द्वारा बताया गया कि आज दूसरे दिन विधानसभा क्षेत्र क्रमांक 35 - सक्ती के लिए 3, विधानसभा क्षेत्र क्रमांक 36 - चन्द्रपुर के लिए 0 एवं विधानसभा क्षेत्र क्रमांक 37 - जैजैपुर के लिए 5 अभ्यार्थियों ने नाम निर्देशन पत्र लिए। इसी प्रकार आज विधानसभा क्षेत्र क्रमांक 35 - सक्ती के लिए 1, विधानसभा क्षेत्र क्रमांक 36 - चन्द्रपुर के लिए 2 एवं विधानसभा क्षेत्र क्रमांक 37 - जैजैपुर के लिए 2 अभ्यार्थियों ने नाम निर्देशन पत्र जमा किए। उल्लेखनीय है कि नाम निर्देशन पत्र के लिए निच्छेप राशि सामान्य और अन्य पिछड़ा वर्ग के लिए 10 हजार रूपये और अनुसूचित जाति तथा अनुसूचित जनजाति वर्ग के लिए 5 हजार रूपये निर्धारित हैै।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन