Monday 2nd of November 2026

ब्रेकिंग

कोरबा पुलिस की पटाखा व्यापारियों के साथ बैठक, सुरक्षा मानकों एवं लाइसेंस की शर्तों का पालन करने के निर्देश।

सीएसईबी 1320 मेगावाट संयंत्र निर्माण स्थल से उपकरण चोरी करने वाले 2 आरोपी गिरफ्तार; करीब ₹1 लाख के मशरूका सहित उपकरण बरा

राष्ट्रीय एकता दिवस पर कोरबा में उत्साह एवं गरिमामय वातावरण में हुआ ‘एकता परेड-2026’ का सीधा प्रसारण।

आज मनाया जाएगा राज्य स्थापना दिवस समारोह ‘राज्योत्सव-2026’

प्राक लोकमंथन में छत्तीसगढ़ के लोक साहित्य और संगीत का हुआ प्रस्तुतीकरण

: कनौजिया धोबी समाज के सुखसागर बने जिलाध्यक्ष, पहली बार सभी पदाधिकारी निर्विरोध निर्वाचित

Vivek Sahu

Tue, Sep 19, 2023
कोरबा। कनौजिया धोबी समाज के सुखसागर बने जिलाध्यक्ष, पहली बार सभी पदाधिकारी निर्विरोध निर्वाचित धोबी समाज ने आदर्श चुनाव को अपनाते हुए सर्वसम्मति से सुखसागर निर्मलकर को समाज का जिला अध्यक्ष निर्वाचित किया है। समाज के चुनाव में पहली बार सभी पदाधिकारी निर्विरोध निर्वाचित हुए। इससे समाज ने सामाजिक समरसता और सहभागिता का एक नया आदर्श स्थापित किया। बिलासपुर संभाग कार्यकारिणी के सदस्यों ने कोरबा जिला के पुराने कार्यकारिणी को खारिज करते हुए अध्यक्ष, सचिव, कोषाध्यक्ष के पद पर निर्वाचित करने की घोषणा की थी। चुनाव प्रक्रिया के तहत चुनाव अधिकारी ने नामांकन पत्र जारी किया, नामांकन भरने के लिए अध्यक्ष सचिव कोषाध्यक्ष तीनों पद के लिए एक-एक फॉर्म लिया गया किसी और अभ्यर्थी के द्वारा फॉर्म नहीं लिया गया। जिसके फल स्वरुप सुखसागर निर्मलकर को अध्यक्ष, दर्शन निर्मलकर सचिव, मनोज रजक को कोषाध्यक्ष पद के लिए निर्वाचित किया गयाद्य रविवार को हुए चुनाव में सुखसागर निर्मलकर, दर्शन निर्मलकर, मनोज रजक, लोकनारायण निर्मलकर, जगदीश प्रसाद निर्मलकर, अमरनाथ निर्मलकर, धनेश्वर निर्मलकर, आर के निर्मलकर जवाहर निर्मलकर, अरुण निर्मलकर, महेंद्र निर्मलकर, बौद्धराम निर्मलकर, देव कुमार निर्मलकर, रामकिशन रजक, ईश्वर निर्मलकर, अशोक निर्णजक, यशवंत निर्मलकर, उधव निर्मलकर, श्यामलाल रजक, सुनील रजक, सतीश रजक, संजय निर्मलकर, विजय निर्मलकर, शिव, मुकेश, राजू, राजा, मनीष, भागवत सहित संभाग व जिले के सभी ब्लाक के सामाजिक प्रमुख व पदाधिकारी शामिल हुए।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन