Monday 2nd of November 2026

ब्रेकिंग

कोरबा पुलिस की पटाखा व्यापारियों के साथ बैठक, सुरक्षा मानकों एवं लाइसेंस की शर्तों का पालन करने के निर्देश।

सीएसईबी 1320 मेगावाट संयंत्र निर्माण स्थल से उपकरण चोरी करने वाले 2 आरोपी गिरफ्तार; करीब ₹1 लाख के मशरूका सहित उपकरण बरा

राष्ट्रीय एकता दिवस पर कोरबा में उत्साह एवं गरिमामय वातावरण में हुआ ‘एकता परेड-2026’ का सीधा प्रसारण।

आज मनाया जाएगा राज्य स्थापना दिवस समारोह ‘राज्योत्सव-2026’

प्राक लोकमंथन में छत्तीसगढ़ के लोक साहित्य और संगीत का हुआ प्रस्तुतीकरण

: सामान्य प्रेक्षक, पुलिस प्रेक्षक और व्यय प्रेक्षक ने निर्वाचन कार्य से सम्बद्ध सभी नोडल और सेक्टर अधिकारियों की ली बैठक

Vivek Sahu

Tue, Oct 31, 2023
सक्ती, / जिले में विधानसभा आम निर्वाचन के पर्यवेक्षण के लिए भारत निर्वाचन आयोग द्वारा नियुक्त सामान्य प्रेक्षक श्री मोहम्मद वाई. सफिरूल्ला, श्री उमाकांत त्रिपाठी, पुलिस प्रेक्षक श्री शैलेन्द्र कुमार बर्नवाल और व्यय प्रेक्षक श्री अतुल कुमार रामदास गोखे ने आज कलेक्ट्रेट के सभाकक्ष में निर्वाचन कार्य से सम्बद्ध सभी नोडल अधिकारियों, सेक्टर अधिकारियों एवं मास्टर ट्रेनर्स की बैठक लेकर तैयारियों के संबंध में जानकारी ली। प्रेक्षकों द्वारा तैयारियों की विस्तृत समीक्षा के बाद बैठक में उपस्थित सभी अधिकारियों को सचेत होकर स्वतंत्र, निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव सम्पन्न कराने के निर्देश दिए गए। बैठक में विधानसभा क्षेत्रों के लिए नियुक्त प्रेक्षकों की उपस्थिति मेंे पुलिस अधीक्षक, उप जिला निर्वाचन अधिकारी, अतिरिक्त कलेक्टर, नोडल अधिकारी श्री बीपी भारद्वाज सहित अन्य नोडल और सेक्टर अधिकारियों द्वारा निर्वाचन संबंधी किए गए तैयारियों की विस्तार से जानकारी दी गई। प्रेक्षकों द्वारा सभी नोडल और सेक्टर अधिकारियों से अपने-अपने निर्वाचन संबंधित कार्यों को पूरी निष्ठा और जिम्मेदारी से करते हुए स्वतंत्र और निष्पक्ष चुनाव संपन्न कराये जाने कहा गया। इसके साथ ही बैठक में कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्रीमती नूपुर राशि पन्ना ने जिले की सामान्य जानकारी और निर्वाचन की सम्पूर्ण तैयारियों से सामान्य प्रेक्षक, पुलिस प्रेक्षक और व्यय प्रेक्षक को अवगत कराया। उन्होंने विधानसभा क्षेत्र सक्ती, जैजैपुर एवं चंद्रपुर के मतदान केंद्रों की संख्या, मतदान केंद्रों में सभी मूलभूत सुविधाएं, ईवीएम एवं वीवीपेट मशीनों के प्रथम चरण का रेंडमाइजेशन, मतदान दलों का प्रशिक्षण, स्ट्रांग रूम एवं मतगणना केंद्र, स्वीप गतिविधियां, कानून व्यवस्था, जिला की सीमा क्षेत्रों में निगरानी दलों की तैनाती, ईवीएम मशीनों को मतदान केन्द्रों तक पहुचाने की व्यवस्था, मतदान के बाद ईवीएम मशीनों को स्ट्रांग रूम में रखने सहित अन्य निर्वाचन कार्यों की पारदर्शिता और सीसीटीवी कैमरा एवं डिस्प्ले स्क्रीन की व्यवस्था आदि की विस्तृत जानकारी दी गई। बैठक में पुलिस अधीक्षक श्री एम. आर. आहिरे, जिला उप निर्वाचन अधिकारी श्री बालेश्वर राम, अपर कलेक्टर श्री बीरेंद्र कुमार लकड़ा, सहित सभी नोडल अधिकारी, सेक्टर अधिकारी तथा अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित थे।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन