Tuesday 3rd of November 2026

ब्रेकिंग

कोरबा पुलिस की पटाखा व्यापारियों के साथ बैठक, सुरक्षा मानकों एवं लाइसेंस की शर्तों का पालन करने के निर्देश।

सीएसईबी 1320 मेगावाट संयंत्र निर्माण स्थल से उपकरण चोरी करने वाले 2 आरोपी गिरफ्तार; करीब ₹1 लाख के मशरूका सहित उपकरण बरा

राष्ट्रीय एकता दिवस पर कोरबा में उत्साह एवं गरिमामय वातावरण में हुआ ‘एकता परेड-2026’ का सीधा प्रसारण।

आज मनाया जाएगा राज्य स्थापना दिवस समारोह ‘राज्योत्सव-2026’

प्राक लोकमंथन में छत्तीसगढ़ के लोक साहित्य और संगीत का हुआ प्रस्तुतीकरण

: बिलासपुर जिले के आठ पुलिस अधिकारी कर्मचारी बने माह नवम्बर हेतु कॉप ऑफ द मंथ।

Vivek Sahu

Thu, Dec 7, 2023
बिलासपुर विधानसभा चुनाव में प्रभावी कार्यवाही करने के लिये टीआई नवीन देवांगन , चुनाव सेल में बेहतर कार्य हेतु TI दामोदर मिश्रा व खेल परिसर में हुई हत्या के आरोपियों को अल्पावधि में गिरफ्तार करने पर विनोद यादव सहित कुल आठ पुलिसकर्मी को चुना गया कॉप ऑफ द मंथ। कर्तव्य के प्रति लापरवाही बरतने पर पुलिस ऑफिस के कार्यालयीन 02 एसआई, 05 एएसआई को कार्य में सुधार हेतु लघु शास्ति से किया गया दंडित। बिलासपुर (न्यूज उड़ान) पुलिस अधीक्षक ज़िला बिलासपुर संतोष सिंह द्वारा पुलिसिंग के क्षेत्र में अच्छा कार्य कर रहे अधिकारी कर्मचारी को प्रोत्साहित करने हेतु प्रति माह ’’कॉप ऑफ द मंथ’’ पुरस्कार दिया जाता है। विधानसभा चुनाव में चुनाव के मानक निर्देशानुसार प्रभावी कार्यवाही करने के लिये निरीक्षक नवीन देवांगन थाना प्रभारी सिरगिट्टी को, जिला निर्वाचन सेल प्रभारी के रूप में चुनाव संबंधी कार्यों का लगन एवं परिश्रम से संपादन करने पर निरीक्षक दामोदर मिश्रा को, विधान सभा चुनाव बल वितरण के महत्वपूर्ण कार्य के दौरान व्यवस्थित यातायात व्यवस्था के लिये स.उ.नि. मनोज पाण्डेय को, खेल परिसर में घटित हत्या की घटना के आरोपियों को अल्पावधि में गरफ्तार करने के लिये प्र.आर विनोद यादव को, थाना सिटी कोतवाली एवं तोरवा क्षेत्रान्तर्गत ए.टी.एम.टेम्पर करने वाले 02 गिरोह की गिरफ्तारी में सराहनीय भूमिका के लिये तद्बीर पोर्ते एसीसीयू बिलासपुर को, महत्वपूर्ण एवं अति महत्वपूर्ण व्यक्तियों के मूव्हमेंट एवं बल मूव्हमेंट में प्लानिंग एवं दस्तावेजीकरण कर चुनाव में लगन से कार्य करने पर आर. प्रदीप पाण्डेय को, थाना सीपत में समंस/वारंट के अभिलेखों को व्यवस्थित रखने के लिये म.आर. प्रियंका मिश्रा को एवं चौकी बेलगहना के कलमीटार में हुई हत्या के प्रयास की घटना के 05 आरोपियों को अल्पावधि में गिरफ्तार करने में सराहनीय योगदान के लिये आर. दीपक मरावी को कॉप ऑफ द मंथ सम्मान से सम्मानित किया गया है। चुने गए कर्मचारियों को नगद ईनाम एवं गुड सर्विस एंट्री व प्रशंसापत्र के साथ ही उनका फोटो समस्त पुलिस कार्यालयों और सभी थाना व चौकी के नोटिस बोर्ड पर पूरे माह के लिए लगा रहेगा। इससे दूसरे पुलिसकर्मी भी अच्छा कार्य करने के लिए प्रोत्साहित होंगे। पुलिस अधीक्षक बिलासपुर द्वारा स्पष्ट रूप से कहा गया है कि जनता से अच्छा व्यवहार जिम्मेदारी एवम निष्ठापूर्वक कार्य करने वाले पुलिसकर्मियों को हमेशा सम्मानित किया जाएगा वही अवैध काम में लिप्त व अनुशासनहीनता व पदीय कर्तव्य निर्वहन में लापरवाहीपूर्ण आचरण करने वाले पुलिसकर्मियों के विरुद्ध सख्त कार्यवाही की जाएगी। इस माह कर्तव्य के प्रति लापरवाही बरतने पर पुलिस ऑफिस के कार्यालयीन 02 एसआई, 05 एएसआई को कार्य में सुधार हेतु लघु शास्ति से दंडित किया गया है। इस अवसर पर अर्चना झा अति.पुलिस अधीक्षक, संदीप कुमार पटेल नगर पुलिस अधीक्षक सिविल लाईन एवं उदयन बेहार उप पुलिस अधीक्षक मुख्यालय एवम् कार्यालय के समस्त स्टॉफ उपस्थित रहे।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन