Tuesday 3rd of November 2026

ब्रेकिंग

कोरबा पुलिस की पटाखा व्यापारियों के साथ बैठक, सुरक्षा मानकों एवं लाइसेंस की शर्तों का पालन करने के निर्देश।

सीएसईबी 1320 मेगावाट संयंत्र निर्माण स्थल से उपकरण चोरी करने वाले 2 आरोपी गिरफ्तार; करीब ₹1 लाख के मशरूका सहित उपकरण बरा

राष्ट्रीय एकता दिवस पर कोरबा में उत्साह एवं गरिमामय वातावरण में हुआ ‘एकता परेड-2026’ का सीधा प्रसारण।

आज मनाया जाएगा राज्य स्थापना दिवस समारोह ‘राज्योत्सव-2026’

प्राक लोकमंथन में छत्तीसगढ़ के लोक साहित्य और संगीत का हुआ प्रस्तुतीकरण

: मितानिन स्वास्थ्य विभाग की प्रमुख कड़ी : डॉ सरोज पांडेय

Vivek Sahu

Tue, Mar 12, 2024
मनेंद्रगढ़ (न्यूज उड़ान) आमजन को तत्परता से स्वास्थ्य सेवा मुहैया कराने वाली मितानिन स्वास्थ्य विभाग की प्रमुख कड़ी है।   निश्चित ही गांवों में आज मातृ, शिशु मृत्यु दर में कमी आई है इसमें मितानिनों की प्रमुख भूमिका होती है। उक्त बातें सांस्कृतिक भवन मनेंद्रगढ़ में आयोजित मितानिन सम्मान समारोह एवं समस्या निवारण शिविर में मुख्य अतिथि भाजपा राष्ट्रीय उपाध्यक्ष व कोरबा लोकसभा प्रत्याशी डॉ सरोज पांडेय ने कही। उन्होंने कहा कि इनकी सेवा भाव को देखते हुए सम्मानित कर उन्हें गर्व महसूस हो रहा है। डॉ सरोज पांडेय ने कहा कि मितानिनों के लगन की जितनी प्रशंसा की जाए कम है। मितानिनों द्वारा लगातार सरकार की योजनाओं को लोगों तक पहुंचाने का काम किया जा रहा है।   बच्चों का मानसिक व शारीरिक विकास के साथ गर्भवती महिलाओं, रोगियों की सेवा व जनजागरण का कार्य लगातार किया जा रहा है। उन्होंने मितानिनों की समस्याओं को सीधे संवाद के जरिए सुना और राज्य सरकार तक उनकी समस्याओं को ले जाने की बात कही। उक्त कार्यक्रम के भाजपा जिलाध्यक्ष अनिल केशरवानी,पूर्व विधायक चम्पादेवी पावले,अनुपमा निशि, चंद्रिका चंद्राकर, कोमल पटेल,जयाकर,अखिलेश मिश्रा,आनंद ताम्रकार, सहित अन्य उपस्थित रहे।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन