Wednesday 4th of November 2026

ब्रेकिंग

राष्ट्रीय तंबाकू नियंत्रण कार्यक्रम (NTCP) के अंतर्गत कोटपा अधिनियम के तहत चालानी कार्यवाही।

कोरबा में धूमधाम से मना छत्तीसगढ़ राज्योत्सव-2026, विकास की उपलब्धियों और समृद्ध संस्कृति का दिखा संगम।

जिला स्तरीय राज्योत्सव 2026 में शासकीय विभागों ने लगाई जनकल्याणकारी योजनाओं की प्रदर्शनी

बुधवारी मैदान के पास रेत से भरे ट्रैक्टर को रोकने के विवाद में दो गुटों के बीच खूनी संघर्ष, सीएसईबी चौकी पुलिस की त्वरित

राज्योत्सव में न्याय का जनसंदेश, प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश कोरबा की अगुवाई में न्यायाधीशों ने निःशुल्क विधिक सहायत

: बसपा से डॉ रोहित डहरिया होंगे जांजगीर लोकसभा प्रत्याशी हो सकता है त्रिकोणीय मुकाबला

Vivek Sahu

Sun, Mar 24, 2024
 (न्यूज उड़ान) बहुजन समाज पार्टी की राष्ट्रीय अध्यक्ष व पूर्व मुख्यमंत्री उत्तर प्रदेश बहन कु मायावती जी के द्वारा छत्तीसगढ़ प्रदेश के लोकसभा सीटों की पहली सूची जारी कर दिया है। जिसमे जांजगीर चाम्पा लोकसभा से डॉ रोहित डहरिया को मैदान में उतारा है, वर्तमान में बसपा जांजगीर चाम्पा के जिलाध्यक्ष व पूर्व में 5 साल जिला पंचायत के उपाध्यक्ष भी रह चुके है व कृषि उपज मंडी अकलतरा के सदस्य भी रहे है, साथ ही साथ वें छत्तीसगढ़ के सुप्रसिद्ध लोक गायक के रूप में भी जाने जाते है जिनका प्रदेश के कोने कोने में कार्यक्रम लगता है व यूट्यूब में उनके सैकड़ो ऑडियो वीडियो गाने उपलब्ध है जिसके कारण उनका नाम काफ़ी समय से चर्चित है, हाल ही में उन्हें सामाजिक कार्य में उत्कृष्टता हेतु डॉक्टरेट व डिलीट की उपाधि से सम्मानीत किया गया है । पूर्व में वें तीन बार जिला पंचायत का चुनाव लड़ चुके है। जांजगीर जिला पंचायत उपाध्यक्ष बनने के बाद वें क्षेत्र में सक्रिय रहे व विधानसभा पामगढ़ से 2013 व 2018 में प्रबल दावेदार भी रहे है। लेकिन टिकट नहीं मिल पाया था, जिन्हे इस बार बसपा ने जांजगीर चाम्पा लोकसभा सीट से मैदान में उतारा है, जांजगीर चाम्पा जिला बसपा का एकमात्र जिला है जहाँ उनका अच्छा खासा वोट बैंक है।   इसलिए इनके आने से मुकाबला त्रिकोणीय हो सकता है ये अनुमान लगाया जा रहा है।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन