Tuesday 3rd of November 2026

ब्रेकिंग

कोरबा पुलिस की पटाखा व्यापारियों के साथ बैठक, सुरक्षा मानकों एवं लाइसेंस की शर्तों का पालन करने के निर्देश।

सीएसईबी 1320 मेगावाट संयंत्र निर्माण स्थल से उपकरण चोरी करने वाले 2 आरोपी गिरफ्तार; करीब ₹1 लाख के मशरूका सहित उपकरण बरा

राष्ट्रीय एकता दिवस पर कोरबा में उत्साह एवं गरिमामय वातावरण में हुआ ‘एकता परेड-2026’ का सीधा प्रसारण।

आज मनाया जाएगा राज्य स्थापना दिवस समारोह ‘राज्योत्सव-2026’

प्राक लोकमंथन में छत्तीसगढ़ के लोक साहित्य और संगीत का हुआ प्रस्तुतीकरण

: कलेक्टर ने टीएल बैठक में की चुनाव तैयारियां एवं लंबित मामलों की समीक्षा

Vivek Sahu

Mon, Apr 1, 2024
बिलासपुर (न्यूज उड़ान)  कलेक्टर अवनीश शरण ने साप्ताहिक टीएल की बैठक में चुनाव तैयारियां सहित विभागीय लंबित मामलों की समीक्षा की।   उन्होंने निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार चुनाव संबंधी प्रत्येक काम को बड़ी संजीदगी के साथ और समय-सीमा में पूर्ण करने के निर्देश दिए। गरमी बढ़ने के साथ आग लगने की संभावित घटना के मद्देनजर सभी को अलर्ट रहने को कहा है। श्री शरण ने आग लगने पर कैसे बचाव किया जाए, इस बाबत आम जनता में जागरूकता लाने के लिए कार्यक्रम आयोजित करने के निर्देश दिए। बैठक में निगम आयुक्त अमित कुमार, डीएफओ सत्यदेव शर्मा, सीईओ जिला पंचायत आरपी चौहान, एडीएम आरए कुरूवंशी, उप जिला निर्वाचन अधिकारी शिव कुमार बनर्जी सहित विभागीय वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे।   कलेक्टर ने बैठक में चुनाव तैयारियों की समीक्षा करते हुए बताया कि प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र में इस बार 16 विशेष मतदान केन्द्र होंगे। इनमें महिला कर्मचारियों द्वारा संचालित 10 संगवारी मतदान केन्द्र (पिंक बूथ), 5 युवा कर्मचारियों द्वारा संचालित बूथ और 1 दिव्यांग मतदान केन्द्र शामिल हैं। उन्होंने संबंधित एआरओ को इनका चयन कर आयोग के निर्देशानुसार व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। कलेक्टर ने सभी मतदान केन्द्रों में जरूरी आवश्यक व्यवस्था बनाकर इसकी रिपोर्ट देने को भी कहा है।   मतदान केन्द्रों कीे दीवारों पर सुस्पष्ट अक्षरों में मतदान संबंधी बुनियादी जानकारी लिखा होना चाहिए ताकि मतदाता को अपना केन्द्र पहचानने में दिक्कत न हो।   मतदान कराने वाले कर्मचारियों का चयन भी रैण्डमाईजेशन के जरिए कल 2 अप्रैल को किया जायेगा। इसके बाद 8 से 10 अप्रैल तक विधानसभा वार प्रथम प्रशिक्षण भी स्थानीय स्तर पर दिया जायेगा।   कलेक्टर ने एफएसटी एवं एसएसटी टीमों को भी कार्रवाई में तेजी लाने के निर्देश दिए।   श्री शरण ने प्राकृतिक आपदा में हुई मौत के कुछ मामलों में अत्यधिक विलंब किये जाने पर नाराजगी जाहिर की और इन पर टीएल में समीक्षा के लिए प्रकरण दर्ज करने को कहा है।   व्यापार बिहार स्थित एक निजी अस्पताल में मरीजों के साथ अमानवीय व्यवहार एवं इलाज की जांच कर रिपोर्ट देने को भी कहा है।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन